Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 11 June 2026 || 09:08
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: झारखंड में चम्पाई सोरेन कैबिनेट का विस्तार, आठ मंत्रियों ने ली शपथ, कांग्रेस में मंत्रीपद के लिए विधायकों में भारी नाराजगी
          Headline

          Ranchi: झारखंड में चम्पाई सोरेन कैबिनेट का विस्तार, आठ मंत्रियों ने ली शपथ, कांग्रेस में मंत्रीपद के लिए विधायकों में भारी नाराजगी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 16, 2024Updated:February 16, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi:  राज्य में चम्पाई सोरेन की सरकार ने शुक्रवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन के बिरसा मंडप में आयोजित समारोह में आठ विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलायी। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन को मंत्री बनाया गया है।

          चम्पाई सोरेन कैबिनेट का दूसरा विस्तार हुआ। इसमें दो नए चेहरों को शामिल किया गया है। इनमें बसंत सोरेन और दीपक बिरुआ को जगह दी गई है। आठ में छह पहले भी हेमंत सोरेन की सरकार में मंत्री थे। सबसे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ रामेश्वर उरांव ने शपथ ली। इसके बाद दीपक बिरुआ ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। तीसरे नंबर पर बन्ना गुप्ता और चौथे नंबर पर बादल पत्रलेख ने शपथ ली। इसके बाद मिथिलेश ठाकुर, बसंत सोरेन, हफीजुल हसन और बेबी देवी ने शपथ ली।

          उल्लेखनीय है कि इससे पहले मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन समेत दो मंत्री आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता शपथ ले चुके हैं। कैबिनेट में 12वें मंत्री की जगह अभी खाली है।

          कांग्रेस में मंत्रीपद के लिए विधायकों में भारी नाराजगी

          झारखंड में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बड़ी खबर आ रही है। कांग्रेस के विधायकों की भारी नाराजगी सामने आई है और सर्किट हाउस के कमरा नंबर 107 में कई विधायक जमा हो गए हैं। कांग्रेस के 10 विधायक एक साथ आ गए हैं।

          ये विधायक मांग कर रहे हैं कि हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में शामिल कांग्रेस कोटे के सभी चेहरों को बदला जाए। विधायकों की मांग है कि एक व्यक्ति, एक पद के फार्मूले तहत जिम्मेदारी दी जाए और प्रमंडल वार चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिले। बता दें कि ऐसा नहीं होने की सूरत में कांग्रेस विधायक शाम में पार्टी आलाकमान से मुलाकात करने दिल्ली जा सकते हैं।

          सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस विधायकों की तीन सूत्री सामूहिक मांग है कि कांग्रेस कोटे के पूर्व चारों मंत्रियों को हटा दिया जाए।  प्रमंडल वार मंत्री पद दिए जाएं और कांग्रेस कोटे के मंत्रियों को विधानसभा सत्र के बाद शपथ दिलाई जाए। इस बीच मंत्री आलमगीर आलम ने यह कहकर चंपाई सोरेन की मुश्किल बढ़ा दी है कि 12वें मंत्री में हमारी दावेदारी है। बता दें कि चंपाई मंत्रिमंडल में सिर्फ 15 विधायकों को ही शपथ लेना हैं, जबकि कांग्रेस की डिमांड 5 मंत्री पद की है।

          कांग्रेस के 10 विधायकों की मांग है कि मंत्री आलमगीर सहित तीनों मंत्रियों को जल्द हटाया जाए और सत्र के बाद चारों मंत्रियों का शपथ होना चाहिए। इसके साथ ही पांचवां मंत्री कांग्रेस से होने की मांग की जा रही है। इस बीच इरफान अंसारी ने कहा है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो देर रात्रि कांग्रेस विधायक दिल्ली कूच करेंगे। कांग्रेस विधायकों की एक पद एक व्यक्ति की मांग है। इसके अलावा दो अन्य मांग भी है।

          इस बीच मंत्री आलमगीर आलम कमरा नंबर 107 में नाराज विधायकों को मनाने पहुंचे हैं। वहीं, झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा है कि शाम 4 बजे कांग्रेस कोटे के मंत्री शपथ लेंगे। यह फैसला आगामी लोकसभा चुनाव 2024 और विधानसभा चुनाव को लेकर लिया गया है। जनता के हित को लेकर कांग्रेस आलाकमान का यह फैसला है। मंत्री पद के 12वें चेहरे पर कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस कोटे के पांचवें मंत्री को लेकर शीर्ष स्तर पर बातचीत जारी है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          cabinet expansion Champai Soren's government Raj Bhavan Ranchi News
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          June 10, 2026

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          June 10, 2026

          रिशु श्री टेंडर घोटाला: एसवीयू ने तीन अधिकारियों को किया गिरफ्तार, आईएएस संजीव हंस की तलाश जारी, जांच तेज

          June 10, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          रिशु श्री टेंडर घोटाला: एसवीयू ने तीन अधिकारियों को किया गिरफ्तार, आईएएस संजीव हंस की तलाश जारी, जांच तेज

          हजारीबाग के स्वर्ण व्यवसायी विक्की सोनी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, जीजा समेत दो गिरफ्तार

          भागलपुर बाइपास पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, महिला की मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.