Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 09:32
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ramgarh: जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास कराने वाले गिरोह का रामगढ़ पुलिस ने किया खुलासा, एक गिरफ्तार
    Headline

    Ramgarh: जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास कराने वाले गिरोह का रामगढ़ पुलिस ने किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    बिहार का गैंग रामगढ़ में परीक्षार्थियों को दे रहा था पास होने का टिप्स, 25 लाख की थी डिमांड

    Ramgarh:   जेएसएससी-सीजीएल की परीक्षा  में बिहार के प्रश्न पत्र लीक कराने वाले गैंग काफी सक्रिय थे। इस बात का खुलासा रामगढ़ पुलिस ने तब किया जब गैंग का एक सदस्य पकड़ा गया। बिहार के ही कुछ लोग रामगढ़ में परीक्षार्थियों को परीक्षा पास कराने की टिप्स दे रहे थे। इसके बदले में 25 लाख रुपये की डिमांड थी।

    परीक्षार्थी बनाकर रामगढ़ पहुंचा चंचल, दूसरे अभ्यर्थियों को दे रहा था टिप्स

    रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद ने सोमवार को इस मामले में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि इस गिरोह के कई सदस्यों के नाम सामने आ चुके हैं। गिरफ्तार सदस्य चंचल कुमार सिंह आरा जिले के चौरी थाना अंतर्गत बेरथ गांव का रहने वाला है। वह रामगढ़ में एक परीक्षार्थी बनकर ही आया था लेकिन यह तो उसके लिए दिखावा मात्र था। वह परीक्षार्थियों को नौकरी दिलाने के नाम पर मोटी रकम की उगाही करने आया था। उसने परीक्षार्थियों के मैट्रिक से लेकर स्नातक तक के सारे ओरिजिनल सर्टिफिकेट भी जमा कर लिए थे ताकि जब वह परीक्षा पास कर जाएं तो बिना रकम दिए उनकी नौकरी नहीं हो पाए।

    हर परीक्षार्थी से लिए गए थे पांच सादे चेक

    जेएसएससी की परीक्षा पास करने के लिए चंचल ने परीक्षार्थियों से पांच सादे चेक लिया था, जिसमें दोनों तरफ हस्ताक्षर किए गए थे। ऐसे परीक्षार्थियों को किस पेन से ओएमआर शीट भरना है, उन्हें कैसे प्रश्नों के उत्तर देने हैं और प्रश्न पत्र लीक नहीं होने की स्थिति में कैसे अंदर की सेटिंग से उनके ओएमआर शीट पर प्रश्नों के सही उत्तर अंकित किए जाएंगे, इसके बारे में व्हाट्सएप चैट पर पूरी जानकारी दी गई थी।

    परीक्षार्थियों को यहां तक बताया गया था कि पेंटोनिक पेन से ही ओएमआर शीट भरें। साथ ही यह भी बोला गया था कि क्वेश्चन पेपर आउट नहीं हो पाया है, इसलिए अब अंदर से सेटिंग किया गया है। जिन परीक्षार्थियों का रोल नंबर सिंडिकेट में दिया गया है, उन्हें सिर्फ उतने ही प्रश्नों के उत्तर देने हैं, जितना वह सही जानते हैं। कोई भी नेगेटिव आंसर नहीं देना है। जिन प्रश्नों के उत्तर खाली रह जाएंगे, उसे सिंडिकेट के द्वारा सेटिंग से दोबारा भरवा दिया जाएगा और इसके बाद उनका रिजल्ट आउट होगा।

    चंचल के मोबाइल में सभी कैंडिडेट के थे पूरे डिटेल

    चंचल के पास जो मोबाइल मौजूद था उसमें कई अभ्यर्थियों के नाम और रोल नंबर थे। इसमें उज्जवल कुमार, मुकेश कुमार सिंह, बरकत अली, दीपक कुमार, युवराज पांडे, अभय तिवारी, उत्तम कुमार के नाम शामिल थे। इसके अलावा कई अन्य लोगों को पास कराने की जिम्मेदारी चंचल और उसके गिरोह के सदस्यों ने ले रखी थी। सभी परीक्षार्थियों से जुड़े हुए सारे डिटेल्स उसके मोबाइल में मौजूद थे। रामगढ़ में बस स्टैंड के पास स्टार होटल में रुककर सारी गतिविधियों पर चंचल ने नजर रखी थी। जब झारखंड सरकार ने इंटरनेट बंद किए जाने की घोषणा की तब उसने रणधीर सिंह, रिंकू और छोटू मिश्रा से इस बारे में बात की। इसके बाद मुख्य सेटर रणधीर कुमार सिंह ने दूसरा रास्ता अपनाया था।

    चंचल गया जेल, गिरोह को पकड़ने के लिए बनेगी टीम

    रामगढ़ पुलिस प्रशासन ने गिरफ्तार चंचल को सोमवार को जेल भेज दिया है लेकिन प्रश्न पत्र लीक करने वाले गैंग के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। क्योंकि, मामला दूसरे राज्य से जुड़ा हुआ है। इसलिए वरीय अधिकारियों की सहमति भी इसमें जरूरी है। जिले के आला अधिकारी अब इस गैंग के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन करेंगे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    candidates gang that leaked Bihar question papers jssc cgl exam
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.