Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 15 March 2026 || 06:08
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ramgarh: प्लंबर संजय बेदिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पैसे हड़पने के लिए भाई ने करवाई थी हत्या, पांच गिरफ्तार
    Headline

    Ramgarh: प्लंबर संजय बेदिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पैसे हड़पने के लिए भाई ने करवाई थी हत्या, पांच गिरफ्तार

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 26, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    भारतमाला परियोजना से एक साल पहले संजय के परिवार वालों को मिले थे 3.12 करोड़

    Ramgarh:  जिले के कुजू ओपी क्षेत्र में प्लंबर संजय बेदिया हत्याकांड का खुलासा किया है। परिवार वालों ने ही संजय की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया। संजय का पूरा परिवार एक साल पहले अचानक करोड़पति बन गया था। पैसों की लालच ने भाई को भाई का दुश्मन बना दिया और करोड़ों रुपए हड़पने की मंशा  से ही संजय के भाई धर्मेंद्र बेदिया ने उसकी हत्या करा दी। इस मामले में 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी जानकारी सोमवार की शाम प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि 23 अगस्त की शाम संजय बेदिया की तिलैया गांव के पास ही हत्या कर दी गई थी।

    एसपी अजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से 7.65 बोर का पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, घटनास्थल से तीन खोखा, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल जब्त किए गए हैं। इस मामले में कुजू ओपी क्षेत्र के तिलैया गांव निवासी धर्मेंद्र बेदिया, पतरातू थाना क्षेत्र के जोबा खपिया गांव निवासी सुभाष बेदिया, हजारीबाग जिले की बढ़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत आसवां गांव निवासी करण उरांव, जरजरा उरीमारी निवासी उमेश बेदिया और मुख्य शूटर रांची जिले के ओरमांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुडू पाचा गांव निवासी अमन कुमार ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है।

    24 घंटे के अंदर पकड़े गए सारे अपराधी

    हत्याकांड के 24 घंटे के अंदर ही सीडीपीओ परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में बनी स्पेशल टीम ने सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया था। घटना के बाद पूछताछ के दौरान यह पता चला की बाइक पर सवार दो लोगों ने बारिश के दौरान ही संजय बेदिया पर गोली चलाई थी। उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो चुकी थी। छानबीन के दौरान पुलिस को तत्काल यह पता चल गया कि इस घटना के पीछे धर्मेंद्र बेदिया है। धर्मेंद्र, संजय का चचेरा भाई है।धर्मेंद्र ने अपने फुफेरे भाई सुभाष बेदिया के साथ मिलकर शूटर अमन कुमार ठाकुर को पैसे देकर रामगढ़ बुलाया था। अमन ने ही कारण और उमेश के साथ मिलकर हत्या की सुपारी ली। वे लोग लगभग 1 महीने से संजय बेदिया की हत्या करने का प्रयास कर रहे थे।

    एक साल पहले संजय के परिवार वालों को मिले थे 3 करोड़ 12 लाख

    जांच के दौरान यह पता चला कि संजय के परिवार वालों की जमीन भारत माला प्रोजेक्ट और फोरलेन में गई है एक साल पहले ही उनके सारे गोतिया लोग को मिलाकर सरकार ने 3 करोड़ 12 लख रुपए दिए थे इस प्रोजेक्ट में धर्मेंद्र बेड़िया पूरे परिवार का नेतृत्व कर रहा था उसने पूरे परिवार को बताया कि सरकार से सिर्फ दो करोड रुपए ही मिले हैं जिसमें सभी की हिस्सेदारी थी।  बाद में संजय बेड़िया को यह मालूम पड़ गया कि सरकार ने 3 करोड़ 12 लाख दिए हैं और धर्मेंद्र एक करोड़ 12 लख रुपए हड़प चुका है इसके बाद संजय ने अपने हिस्से की रकम के लिए धर्मेंद्र पर दबाव बनाना शुरू किया । धर्मेंद्र वह पैसे देना नहीं चाहता था । इसीलिए उसने अपने फुहेरे भाई के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची 23 अगस्त को कुज्जू नया मोड़ से ही वे लोग संजय के पीछे लग गए थे।  इसके बाद शाम सात बजे जब संजय अपने ससुराल से घर लौट रहा था तो तिलैया गांव पहुंचने से पहले ही सुनसान जगह देखकर अमन ने उसे पर गोली दाग दी। एसपी अजय कुमार ने बताया कि करण उरांव पर पहले से ही पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। साथ ही सुभाष बेदिया पर भी दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह लोग अपराध जगत में पहले से ही शामिल थे। करण उरांव के संबंध नक्सली संगठनों से भी रहे हैं।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Kuju OP Area plumber sanjay bedia murder case Ramgarh News
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Youth Drug Addiction in Jharkhand : विधानसभा में उठा युवाओं में बढ़ती नशे की लत का मुद्दा, विशेष टास्क फोर्स की मांग

    March 14, 2026

    Jharkhand के 155 IAS अफसरों की संपत्ति का खुलासा, कई के पास अलग-अलग राज्यों में जमीन और मकान

    March 14, 2026

    लातेहार में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो गिरफ्तार, AK-47 और नकदी बरामद

    March 14, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jasprit Bumrah को भी पड़ने लगी है मार… पाकिस्तानी सेलेक्टर की बेतुकी बयानबाजी

    Badshah Titri Song Controversy : लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

    Youth Drug Addiction in Jharkhand : विधानसभा में उठा युवाओं में बढ़ती नशे की लत का मुद्दा, विशेष टास्क फोर्स की मांग

    Jharkhand के 155 IAS अफसरों की संपत्ति का खुलासा, कई के पास अलग-अलग राज्यों में जमीन और मकान

    लातेहार में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो गिरफ्तार, AK-47 और नकदी बरामद

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.