Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 13:47
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ramgarh: पतरातू की खूबसूरत वादियां पर्यटकों को लुभाने के लिए पर्याप्त : हेमंत सोरेन
    Headline

    Ramgarh: पतरातू की खूबसूरत वादियां पर्यटकों को लुभाने के लिए पर्याप्त : हेमंत सोरेन

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 11, 2023No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ramgarh: झारखंड को प्रकृति ने कई खूबसूरत सौगातें दी है। इस राज्य को खनिज -संपदा के लिए तो जाना ही जाता है । इसके अलावा यहां का प्राकृतिक सौंदर्य, मनोरम और मनमोहक वादियां और धार्मिक स्थल भी आकर्षण का केंद्र रहा है। यहां के पर्यटक स्थल और भी खूबसूरत हों। यहां सैलानियों को सभी जरूरी सुविधाएं मिलें । देश- दुनिया के सैलानियों का यह आकर्षण का केंद्र बनें। इसे ध्यान में रखकर सरकार द्वारा सभी पर्यटक स्थलों के विकास के लिए विशेष कार्य योजना बनाई जा रही है और उसे चरणबद्ध तरीके से धरातल पर उतारा जा रहा है ।  ये बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज पतरातू लेक रिसोर्ट परिसर में करीब 20 करोड़ की लागत से बने  नवनिर्मित “पर्यटन विहार” (वीआईपी गेस्ट हाउस) राज्यवासियों को समर्पित करते हुए यह कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से पर्यटन के मानचित्र पर झारखंड को एक अलग पहचान मिलेगी। कार्यक्रम में बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे, भवन निर्माण के सचिव सुनील कुमार, पर्यटन निदेशक अंजलि दूबे, फागू बेसरा, विनोद किस्को, संजू बेदिया सहित अन्य लोग मौजूद थे।

    यहां पिकनिक मनाएं पर डैम को नुकसान ना पहुंचाएं

    मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि यह पर्यटक स्थल आपकी संपत्ति है। आप यहां पिकनिक मनाएं। घूमे- फिरे और मनोरंजन करें। लेकिन, इसे किसी भी सूरत में नुकसान ना पहुंचाएं । इसे प्रदूषित नहीं करें। पूरे परिसर की साफ-सफाई का ध्यान रखें। सरकार किसी भी पर्यटक स्थल के आधारभूत संरचना को मजबूती दे सकती है, लेकिन इसे चलाना और सुरक्षित रखना आपकी जिम्मेदारी है।

    आसपास के क्षेत्रों का होगा विकास, रोजगार के बढ़ेंगे अवसर

    मुख्यमंत्री ने कहा कि एक पर्यटक स्थल के रूप में पतरातू डैम की एक अलग छवि बन रही है । यहां आने वाले सैलानियों की संख्या लगातार बढ़ रही है । इसका सीधा लाभ यहां के लोगों को मिलेगा। इससे एक तरफ आसपास के क्षेत्रों का विकास होगा, वहीं रोजगार के भी नए अवसर बढ़ेंगे। यह सिर्फ एक डैम नहीं है, बल्कि आपकी आमदनी का एक बड़ा स्रोत भी है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आम जनता की सहभागिता के बिना कोई भी योजना सफल नहीं हो सकती है।

    डैम एरिया का नहीं हो अतिक्रमण

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पतरातू डैम कैचमेंट एरिया का सीमांकन किया जाएगा। ताकि, इसका अतिक्रमण नहीं हो और इसे सुरक्षित रखा जा सके। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन को सभी जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया । उन्होंने कहा कि डैम परिसर में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करें ।

    6 योजनाओं का उद्घाटन -शिलान्यास, वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेता हुए पुरस्कृत

    मुख्यमंत्री ने इस मौके पर लगभग 12 करोड़ 92 लाख रुपए की लागत से 6 योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास किया। इसमें 7 करोड़ 10 लाख रुपए की 2 योजनाओं का उद्घाटन और 5 करोड़ 82 लाख रुपए की 4 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इसके अलावा समारोह में पर्यटन निदेशालय द्वारा आयोजित फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन, राज्य समन्वय समिति के सदस्य फागु बेसरा, विधायक सुश्री अम्बा प्रसाद, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे ,भवन निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार, निदेशक पर्यटन श्रीमती अंजलि यादव एवं रामगढ़ के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

    झारखंड आने वाला व्यक्ति पतरातू डैम एक बार जरूर घूमना चाहता है

    उन्होंने कहा कि रामगढ़ जिला पर्यटन के क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से काफी आगे है। पहले तो यहां रजरप्पा में लोग पहुंचते थे लेकिन अब झारखंड आने वाला व्यक्ति पतरातू डैम एक बार जरूर घूमना चाहता है। पररातू पहले से ही खूबसूरत था लेकिन इसे और आकर्षक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। झारखंड पहले लोहा, कोयला तथा अन्य खनिजों के लिए जाना जाता था लेकिन अब यह राज्य पूरे देश में पर्यटन स्थल के रूप में भी जाना जाएगा। यहां हर मौसम में लोग घूमने आते हैं।

    डैम टापू और पहाड़ का नजारा देखने के लिए बनेगा रोपवे : हाफिजुल हसन

    पर्यटन बिहार गेस्ट हाउस के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने आए पर्यटन मंत्री हाफिजुल हसन ने कहा कि पतरातू को और भी आकर्षक बनाएंगे इसके लिए कई प्रारूप बनकर तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही यहां आने वाले सैलानियों को रोपवे का भी मजा मिलेगा। छह किलोमीटर के रेडियस में बनने वाले इस रोपवे से वे डैम, टापू और पहाड़ का नजारा देखेंगे। इसके अलावा रांची से पतरातु आने के लिए बस सेवा भी शुरू होगी।इसके अलावा  पतरातू डैम में वाटर एक्टिविटीज तथा वाटर स्पोर्ट्स भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

    इसमें 20 कमरे, 4 स्वीट रूम, 2 बैडरूम का 16 कमरा बनाया गया है
    पर्यटन मंत्री हाफिज उल हसन ने बताया कि पर्यटन बिहार गेस्ट हाउस का हर कमरा पर्यटकों के सुविधा के अनुसार बनाया गया है। इसमें 20 कमरे, 4 स्वीट रूम, 2 बैडरूम का 16 कमरा बनाया गया है। सभी कमरों से पतरातू डैम का नजारा साफ-साफ दिखेगा। इसके अलावा हॉल, मीटिंग रूम और कैंटीन की भी व्यवस्था है। यहां आने वाले पर्यटकों को लुभाने के लिए बेहद खूबसूरत स्विमिंग पूल भी बनाया गया है। बैठने के लिए लॉबी और खूबसूरत नजारा लोगों को किसी हिल स्टेशन से कब नहीं दिखेगा।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    नवनिर्मित "पर्यटन विहार" पतरातू डैम पतरातू लेक रिसोर्ट पर्यटक मुख्यमंत्री रामगढ़ न्यूज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.