Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 19 September 2026 || 06:47
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ramgarh: कहीं का भी हो मामला, थाने पहुंचे पीड़ित की दर्ज होगी शिकायत : एवी होमकर
          Headline

          Ramgarh: कहीं का भी हो मामला, थाने पहुंचे पीड़ित की दर्ज होगी शिकायत : एवी होमकर

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 10, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          module:1facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Auto; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 0.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ramgarh: कहीं का भी हो मामला पीड़ित व्यक्ति थाने और कार्यालय का चक्कर नहीं लगाएगा। वह जिस थाने में पहुंचेगा वहीं पदाधिकारी उसकी समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे। यदि किसी दूसरे थाना क्षेत्र का मामला होगा तो उसके आवेदन पर जीरो एफआईआर कर उसे संबंधित थाने में भेजेंगे। ना कि पीड़ित व्यक्ति को ही वहां का रास्ता दिखा देंगे।

          यह बात मंगलवार को रामगढ़ में जन समस्या समाधान कार्यक्रम में पहुंचे आईजी अमोल बेणुकांत होमकर ने कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा साफ है। पुलिस और आम जनता के बीच की दूरी को कम करना है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन यह चाहते हैं कि जनता की छोटी से छोटी समस्या का निराकरण किया जाए। थाने में पहुंचने पर उनके साथ बेहतर व्यवहार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि डीजीपी यह चाहते हैं कि थाने में भी पीड़ित व्यक्तियों के साथ बेहतर व्यवहार हो और जनता का खौफ उनके अंदर ना रहे। पुलिस के वर्क कल्चर में बदलाव होना चाहिए, ताकि किसी को परेशानी नहीं हो।

          उन्होंने बताया कि महिला हेल्पलाइन, साइबर हेल्पलाइन, गुमशुदा हेल्पलाइन, डायल 112, डायल 1930 की जानकारी सभी लोगों को हो, ताकि जनता इसका लाभ उठा सके। इसके अलावा जनता की छोटी-मोटी समस्या के मुद्दे पर भी आईजी और डीआईजी जांच करेंगे। अगर किसी पीड़ित व्यक्ति की समस्या थाने में पदाधिकारी नहीं सुनते हैं, तो उन पर तत्काल कार्रवाई होगी।

          नशे के चंगुल से युवाओं को बचाना मुख्य उद्देश्य

          आईजी अमोल बेणुकांत होमकर ने कहा कि आज सबसे बड़ी समस्या नशे का अवैध कारोबार है। कहीं पर अफीम की खेती हो रही है, तो कहीं ब्राउन शुगर के तस्करी। युवा पीढ़ी इसमें बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है। उन लोगों को नशे की इस दलदल से निकलने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम लोगों को पुलिस से अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की उम्मीद रहती है। लेकिन पुलिस को भी आम जनमानस से इस अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए सहयोग की अपेक्षा है।

          व्यापारी भी प्रतिष्ठानों में लगाएं सीसीटीवी

          आईजी अमोल वेणुकांत होमकर ने कहा कि आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है लेकिन उसमें जन सहयोग से ही काबू पाया जा सकता है। आज सीसीटीवी और इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद से अपराधी जल्दी ही न सिर्फ पहचान में आते हैं, बल्कि उनकी गिरफ्तारी भी होती है। उन्होंने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों और आवास में ज्यादा से ज्यादा मात्रा में सीसीटीवी इंस्टॉल करने की अपील की।

          इस मौके पर डीसी चंदन कुमार ,डालसा सचिव अनिल कुमार, डीएफओ नीतीश कुमार, एसडीओ आशीष गंगवार , एलआरडीसी दीप्ति प्रियंका कुजूर, मुख्यालय डीएसपी चंदन कुमार वत्स, रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद, पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र कुमार राम, सभी प्रखंडों के अंचल अधिकारी और सभी थानों के प्रभारी मौजूद थे।

          कार्यक्रम में प्राप्त हुए 184 आवेदन, एसपी ने दिया आश्वासन

          जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में कुल 184 आवेदन प्राप्त हुए हैं। एसपी अजय कुमार ने सभी आवेदकों को आश्वासन दिया और कहा कि उनकी समस्या जल्द ही सुलझा दी जाएगी। शिविर में आए हुए लोगों की समस्या सीधे आएगी और सपा ने सुनी साथ ही जिस थाने से संबंधित मामला था उसे तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

          IG Amol Benukant Homkar Jharkhand Government public problem solving program
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          मुजफ्फरपुर में मजदूर की संदिग्ध मौत, दोनों आंखें क्षतिग्रस्त, किराए के कमरे में खून से लथपथ मिला शव, पत्नी-बच्चे गायब

          September 18, 2026

          JDU के प्रबोधन कार्यक्रम में उठी निशांत कुमार के नेतृत्व की मांग, पार्टी के नाम पर भी चर्चा,जनता दल नीतीश’ नाम के प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय राष्ट्रीय स्तर की बैठकों में होगा

          September 18, 2026

          खूंटी में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार,19 चोरी की बाइक, बोलेरो पिकअप और मास्टर चाबी बरामद

          September 18, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          मुजफ्फरपुर में मजदूर की संदिग्ध मौत, दोनों आंखें क्षतिग्रस्त, किराए के कमरे में खून से लथपथ मिला शव, पत्नी-बच्चे गायब

          JDU के प्रबोधन कार्यक्रम में उठी निशांत कुमार के नेतृत्व की मांग, पार्टी के नाम पर भी चर्चा,जनता दल नीतीश’ नाम के प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय राष्ट्रीय स्तर की बैठकों में होगा

          खूंटी में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार,19 चोरी की बाइक, बोलेरो पिकअप और मास्टर चाबी बरामद

          JSSC-CGL समेत नियुक्तियां रद्द करने के आदेश पर रोक बरकरार, 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई

          नवादा स्कूल में छेड़छाड़ के आरोप में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार,अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.