Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 29 July 2026 || 07:47
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ramgarh: दिनदहाड़े घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की ह/त्या,साक्ष्य मिटाने के लिए अपराधियों ने घर में लगाई आग, लूटपाट की दी शक्ल
          Headline

          Ramgarh: दिनदहाड़े घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की ह/त्या,साक्ष्य मिटाने के लिए अपराधियों ने घर में लगाई आग, लूटपाट की दी शक्ल

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 30, 2024No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          module:0facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (0.5569445, 0.5569445); modeInfo: ; sceneMode: Auto; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 0.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ramgarh:  रामगढ़ शहर के विद्यानगर मोहल्ले में गुरुवार को  अपराधियों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। अपराधी इतने शातिर थे कि उन्होंने साक्ष्य मिटाने के लिए घर के कमरे में आग लगा दी। साथ ही इस वारदात को लूटपाट की शक्ल भी देने की कोशिश की गई है। पूरे घर के अलमारी और बिस्तर को खंगाला गया है।मृतका की पहचान सुशीला देवी (60) के रूप में की गई है। उनके पति अशर्फी प्रसाद रेलवे से रिटायर्ड कर्मचारी हैं।

          हर जगह सामान बिखरा पड़ा है। घटनास्थल पर पहुंचे रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। अपराधियों की शिनाख्त के लिए चश्मदीद गवाहों से बात की जा रही है। फोरेंसिक की टीम को बुलाया गया है, ताकि अपराधियों का सुराग ढूंढा जा सके। उन्होंने बताया कि  संगीता देवी घर में अकेली थी, जब सुबह 9:00 बजे अपराधी उनके घर में घुसे और इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया है।

          तीन आदमी और एक महिला घर में घुसे थे, टेबल पर पड़ा था नाश्ता

          जानकारी के अनुसार विद्यानगर मोहल्ले में सुशीला देवी अपने घर में अकेली थी। सुबह नौ बजे उनके घर पर तीन पुरुष और एक महिला आई थी। जिसे पड़ोसियों ने भी देखा था। वह जब घर में घुसे थे तो सुशीला देवी को उन लोगों ने पैर छूकर प्रणाम भी किया था। जब वे लोग ऊपर उनके डाइनिंग हॉल में गए तो वहां उन्हें नाश्ता भी भरोसा गया था। सुशीला देवी की लाश घर के रसोई घर में मिली है। उनके सिर पर पीछे से भारी हथियार से वार किया गया है, जिसकी वजह से उनकी मौत हुई है।

          रामगढ़ शहर के विद्यानगर मोहल्ले में महिला सुशीला देवी (60) की हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया है। दिनदहाड़े अपराधियों ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। अपराधियों ने यह दिन बेहद बारीकी से छानबीन कर चुना था। उन्हें इस बात की पूरी खबर थी कि सुशीला देवी के घर में कोई भी मौजूद नहीं है। घर में रहने वाले सदस्यों और उनके आने-जाने का समय भी अपराधियों के पास शायद पहले से ही था।

          सुशीला देवी अपने खूबसूरत आशियाने में अपने पति अशर्फी प्रसाद, बेटी अल्का और नाती-नतनी के साथ रह रही थी। नतनी को छोड़ने के लिए अशर्फी प्रसाद बुधवार को ही कोलकाता निकले थे। अपराधियों को उनके जाने की पक्की खबर थी। साथ ही उन्हें इसकी सूचना भी थी कि बेटी अल्का मेदांता अस्पताल रांची में काम करती हैं। गुरुवार की सुबह 7:00 बजे वह मेदांता अस्पताल ओरमांझी के लिए निकल गई थी । इसीलिए उन लोगों ने गुरुवार का दिन चुना। समय भी सुबह 9:00 बजे का चुना गया, जब आसपास के लोग भी अपने घरों में काम में व्यस्त रहते हैं।अशर्फी प्रसाद और सुशीला देवी का बेटा फिलहाल भारत में मौजूद नहीं है। पेशे से इंजीनियर उनका बेटा वर्तमान समय में अपने परिवार के साथ मलेशिया में रहता है। उसे भी इस घटना की जानकारी दे दी गई है।

          रिटायर्ड रेलवे अधिकारी ने पत्नी के लिए बनाया आशियाना

          रिटायर्ड रेलवे अधिकारी अशर्फी प्रसाद ने अपनी पत्नी के लिए रामगढ़ शहर के विद्यानगर में आशियाना बनाया था। करोड़ों रुपए की लागत से बेहद शानदार और खूबसूरत मकान दो साल पहले ही बनकर तैयार हुआ था। उन्होंने इस आशियाने का नाम भी अपनी पत्नी के नाम पर ””सुशीला निवास”” रखा। मूल रूप से बिहार राज्य के बेतिया जिला अंतर्गत शिवराजपुर गांव के रहने वाले अशर्फी प्रसाद बरकाकाना रेलवे स्टेशन से सेवानिवृत हुए थे। उनके घर के बाहर और अंदर का इंटीरियर इतना खूबसूरत था कि लोगों की नजर उस घर से हटती ही नहीं थी।  घर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा भी इंस्टॉल कराया था।  हत्याकांड को अंजाम देने के बाद  घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर अपने साथ लेकर चलते बने। ताकि पुलिस को अपराधियों की पहचान करने में मुश्किल हो।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Breaking into the house in broad daylight Elderly Woman Retired Railway Officer
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.