Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 23:05
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ramgarh: अपराध, भ्रष्टाचार और दलालों से मुक्ति पाना है, तो भाजपा को जिताना है : बाबूलाल मरांडी
          Headline

          Ramgarh: अपराध, भ्रष्टाचार और दलालों से मुक्ति पाना है, तो भाजपा को जिताना है : बाबूलाल मरांडी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 11, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

           2024 में लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनाव में जनता खिलाएगी कमल फूल
          Ramgarh:  अपराध, भ्रष्टाचार और दलालों से मुक्त करने के लिए संकल्प यात्रा चल रही है। भाजपा ने यह संकल्प ले लिया है, अब जनता को यह संकल्प लेना है। यह बातें सोमवार को रामगढ़ शहर के छावनी परिषद मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कही। उन्होंने कहा कि हमारी यह संकल्प यात्रा संथाल परगना से शुरू होकर रामगढ़ पहुंची है। आज पूरा झारखंड अपराध, भ्रष्टाचार, दलालों और बिचौलियों से घिरा हुआ है। हमें एक मजबूत संकल्प लेकर अब इस प्रदेश में भाजपा को मजबूत करना है। झारखंड में कानून व्यवस्था काफी बिगड़ी हुई है। हर जगह चोरी, डकैती, हत्या, अपहरण और बलात्कार हो रहे हैं। यहां पुलिस अपना काम बंद कर सिर्फ वसूली में लगी हुई है। बालू और कोयले से अवैध वसूली करने वाली पुलिस जनता संरक्षण के लिए ना तो कदम उठाती है और ना ही उन्हें न्याय दिलाने का कम कर रही है। इन सभी वसूली पार्टियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपना संरक्षण दे रहे है।

          टॉप-अप की तरह अधिकारी कर रहे अपना रिचार्ज
          भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड एक ऐसा प्रदेश है जहां अधिकारी अपने पद पर बने रहने के लिए टॉप अप की तरह रिचार्ज करते हैं। यहां अंचल से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारियों का यही हालत है। जैसे मोबाइल में महीने, दो महीने और 3 महीने का रिचार्ज होता है। वैसे ही अधिकारी अपनी पोस्टिंग बचाए रखने के लिए रिचार्ज करते रहते हैं।

          प्रधानमंत्री गरीबों और किसानों की लेते हैं सुध
          संकल्प यात्रा में बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को भी रखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा गरीब, गांव, किसान और मजदूरों के चिंता करते हैं। अगर झारखंड में भी विकास की गंगा बहनी है तो जनता को 2024 में लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनाव में भाजपा को मजबूत करना होगा। जब भी भाजपा की सरकार बनती है तो गांव में विकास, सड़क का निर्माण और बिजली हर घर तक पहुंचती है।
          पहले वंदे भारत , अब रामगढ़ को मिलेगी इंटरसिटी की सौगात : जयंत सिन्हा
          संकल्प यात्रा में हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने केंद्र सरकार द्वारा किए गए विकास योजनाओं की चर्चा की। उन्होंने कहा कि हम वह झारखंड बनाना चाहते हैं जहां वंदे भारत जैसी ट्रेन चलती है। उन्होंने कहा कि रामगढ़ को इंटरसिटी ट्रेन की भी सौगात मिलने वाली है। बरकाकाना से रांची चलने वाली इस ट्रेन का फायदा रामगढ़ वासियों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी झारखंड के भावी मुख्यमंत्री होंगे। इसकी भविष्यवाणी इसलिए कर रहे हैं क्योंकि आम जनता अब सिर्फ हेमंत हटाओ और झारखंड बचाओ का नारा दे रही है।

          भ्रष्ट सरकार के खिलाफ जनता ले संकल्प : मनीष जायसवाल
          संकल्प यात्रा में शामिल हजारीबाग के विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि आज जनता को भ्रष्ट सरकार के खिलाफ संकल्प लेने की आवश्यकता है अगर इस भ्रष्टाचार से मुक्ति पाना है तो सिर्फ बाबूलाल मरांडी के हाथ में राज्य की बागडोर सौंपनी होगी।

          भारत और इंडिया के बीच संस्कारों की लड़ाई : यदुनाथ पांडे
          संकल्प यात्रा में पूर्व सांसद रघुनाथ पांडे ने कहा कि आज पूरा देश भारत और इंडिया में बंटा है। इसकी राजनीति संस्कारों से जुड़ी हुई है। भारत से जुड़े हुए लोग संस्कार से भरे हैं। वह हमेशा विकास की बात करते हैं। लेकिन इंडिया में शामिल लोग जब अपनी माता-पिता की सेवा नहीं करते तो वह जनता की क्या सेवा करेंगे। इसलिए जनता भारत को ही मजबूत बनाने के लिए संकल्प ले।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          बाबूलाल मरांडी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.