Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 18 September 2026 || 04:22
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ramgarh: आयोग की टीम ने राज्य में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की, संबंधित अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश राज्य के सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों ने अपने-अपने जिलों से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत किये
          Headline

          Ramgarh: आयोग की टीम ने राज्य में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की, संबंधित अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश राज्य के सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों ने अपने-अपने जिलों से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत किये

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 11, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ramgarh:  भारत निर्वाचन आयोग के वरीय उप निर्वाचन आयुक्त  धर्मेंद्र शर्मा एवं  नितेश व्यास ने मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 को लेकर झारखण्ड राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार तथा सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

          आयोग के वरीय पदाधिकारियों ने झारखण्ड में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष लोक सभा निर्वाचन संपन्न कराने पर देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त की ओर से झारखण्ड के सीईओ एवं पूरे राज्य की निर्वाचन टीम को बधाई दी। बैठक में सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों द्वारा अपने जिले में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम सम्बन्धी गतिविधियों एवं अब तक की प्रगति का पीपीटी के माध्यम से विस्तृत प्रस्तुतिकरण किया गया।

          इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग से आये पदाधिकारियों द्वारा राज्य में चल रहे द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में मतदाता सूची के अद्यतनीकरण, घर-घर सत्यापन, डिजिटाइजेशन, पुराने लेमिनेटेड मतदाता पहचान पत्र के नवीनीकरण, पहचान पत्रों के वितरण, मतदान केंद्रों पर आवश्यक न्यूनतम सुविधाओं, जन शिकायतों के निस्तारण की स्थिति एवं लोकसभा निर्वाचन में मतदान प्रतिशत जैसे विषयों पर विस्तृत रूप से समीक्षा की एवं जरूरी दिशा निर्देश दिए। सभी प्रकार के मतदाता पंजीकरण से जुडे लम्बित आवेदनों को मिशन मोड में निष्पादित करने को कहा गया।

          सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को त्रुटिरहित एवं अद्यतन मतदाता सूची का प्रकाशन सुनिश्चित करवाने हेतु निदेशित किया गया।बैठक में निदेशित किया गया कि सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी युवाओं, दिव्यांगजनों, महिलाओं, पीवीटीजी आदि वर्गों को मतदाता सूची में पंजीकृत करवाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाकर समावेशी मतदाता सूची बनाने की दिशा में हर संभव प्रयास करें । साथ ही विश्वविद्यालयों व कॉलेजों के शत-प्रतिशत छात्रों का मतदाता सूची में पंजीकरण करवाने को लेकर सभी जिले प्रभावी पहल करें।

          आयोग के वरीय पदाधिकारियों कि ओर से बीएलओ एवं मतदाताओं के बीच समन्वय बढ़ाने की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि वे राजनीतिक दलों के साथ नियमित अंतराल पर बैठकें करते रहें तथा उनके द्वारा बताये गए बिंदुओं पर समुचित कार्रवाई करने के साथ-साथ उन्हें नियमित रूप से संबंधित अद्यतन जानकारी प्रदान करना सुनिश्चित करें।

          समीक्षा के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग के वरीय पदाधिकारियों ने राज्य स्तरीय टीम के साथ-साथ जिलों को जरूरी निर्देश दिये कि मतदाता पहचान पत्रों के वितरण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करें। मतदाता पंजीकरण के बाद यदि मतदाता पहचान पत्र वितरण में निर्धारित समय से अधिक विलंब होता है तो पोस्ट ऑफिस के साथ समन्वय कर इस कार्य में तेजी लायें। निदेश दिया गया कि मतदाता पंजीकरण या मतदाता पहचान पत्र से जुड़ी सभी जनशिकायतों का भी ससमय निराकरण करते रहें, भले ही ये शिकायतें किसी भी माध्यम से प्राप्त हुयी हों।

          सीनियर डीईसी नितेश व्यास ने कहा कि राज्य के शहरी क्षेत्रों के वैसी हॉउसिंग सोसाईटी जहां 500 से अधिक मतदाता हैं, वहां भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों के अनुरूप सोसाईटी के अंदर ही नया मतदान केंद्र बनाएं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम जितना दक्षतापूर्वक और त्रुटि रहित होगा, मतदान प्रतिशत उतना ही बेहतर होगा।  बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव अरविंद आनंद, झारखण्ड के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संदीप सिंह, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा सहित राज्य के सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

          district election officers voter's list
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          नवादा से अपहृत को पुलिस ने कोडरमा से किया बरामद, 80 लाख फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार

          September 17, 2026

          पिता ने घोखे से अपनी प्रेमिका से कराई बेटे की शादी, तलाक के विवाद में पुत्र पर जानलेवा हमला

          September 17, 2026

          निरसा में पुलिस-शूटर मुठभेड़, यूपी से निरसा पहुंचे थे 5 शूटर, 2 अपराधी गिरफ्तार, 2 फरार

          September 17, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          नवादा से अपहृत को पुलिस ने कोडरमा से किया बरामद, 80 लाख फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार

          पिता ने घोखे से अपनी प्रेमिका से कराई बेटे की शादी, तलाक के विवाद में पुत्र पर जानलेवा हमला

          निरसा में पुलिस-शूटर मुठभेड़, यूपी से निरसा पहुंचे थे 5 शूटर, 2 अपराधी गिरफ्तार, 2 फरार

          बाढ़ का पानी घटने में देरी, फसल बर्बाद होने से कर्ज में डूबे दियारा किसान

          JPSC-JSSC की CID रिपोर्ट बंद लिफाफे में, बाबूलाल ने उठाए सवाल,22 परीक्षाओं पर विवाद के बीच CBI जांच की मांग,

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.