Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 15 March 2026 || 03:30
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»सूर्या इनकाउंटर के खिलाफ आदिवासी संगठनों का राजभवन मार्च, सीबीआई जांच की मांग
    Headline

    सूर्या इनकाउंटर के खिलाफ आदिवासी संगठनों का राजभवन मार्च, सीबीआई जांच की मांग

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi News:   सूर्य नारायण हांसदा के  इनकाउंटर के खिलाफ शनिवार को विभिन्न आदिवासी संगठनों की ओर से राजभवन के पास आक्रोश मार्च निकाला गया। मौके पर आदिवासी संगठनों ने राज्‍यपाल को ज्ञापन सौपकर मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। इस अवसर पर सभी सदस्‍यों ने सरकार और सिस्‍टम के खिलाफ जमकर नारे लगाए। उपस्थित लोगों ने पुलिस शासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए सूर्या के लिए इंसाफ की गुहार लगाई।

    मौके पर ‍केन्द्रीय सरना समिति के महासचिव महादेव टोप्पो ने कहा कि गोड्डा में आदिवासी नेता सूर्यनारायण हांसदा का फर्जी एनकाउंटर किया गया। यह किसी भी स्थिति में सही नहीं है। पूरा प्रदेश आक्रोशित है। गोड्डा पुलिस प्रशासन ने संदिग्ध परिस्थितियों में सूर्या की निर्मम हत्या कर दी।

    मिशनरी संस्‍थाओं का विरोध करते थे सूर्या : जगलाल

    कार्यक्रम के मुख्य संयोजक मुख्य पहान जगलाल पहान ने कहा कि सूर्य नारायण हांसदा सदैव आदिवासी समाज की आवाज उठाते थे। सरकार, मिशनरी और जमीन माफियाओं की ओर से किए जा रहे गैर कानूनी कार्यों का हमेशा विरोध करते थे। वे हमेशा आदिवासी हक, अधिकार, शिक्षा, भूमि सुरक्षा, युवाओं के भविष्य, रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ आवाज उठाते थे। समाज में उनकी छवि एक स्वच्छ नेता और एक जननायक की थी। लेकिन प्रशासन और कुछ प्रभावशाली व्‍यक्ति उनके संघर्ष और जन समर्थन से घबराने लगे थे। सबों की मिलीभगत से उन्हें एक षड्यंत्र के तहत, फर्जी मुठभेड़ दिखाकर, मौत के घाट उतार दिया गया।

    ट्राई फर्स्ट की संयोजक आरती कूजूर ने कहा कि यह घटना न केवल मानव अधिकार का उल्लंघन है। बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी गहरा आघात और आदिवासी संस्कृति के जड़ों पर कुठाराघात है। उन्‍होंने कहा कि झारखंड के सभी आदिवासी मूलवासी, झारखंड समाज इस फर्जी एनकाउंटर का विरोध करती है।

    पूरी तरह से फर्जी है सूर्या हांसदा का एनकाउंटर

    केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा ने कहा कि सूर्या हांसदा का इनकाउंटर पूरी तरह से फर्जी है। सरकार और पुलिस प्रशासन की मिलीभगत के तहत सूर्या हांसदा की निर्मम हत्या की गई है। यह मामला केवल एक व्यक्ति या परिवार का नहीं बल्कि पूरे आदिवासी समाज के सम्मान, अधिकार और न्याय की लड़ाई है। यदि निर्दोष व्यक्ति की हत्या को प्रशासनिक संरक्षण दिया जाएगा तो समाज का लोकतंत्र और न्यायपालिका से भरोसा उठ जाएगा। पूरा आदिवासी, झारखंडी समाज इसका विरोध करती है और इस फर्जी इनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग करती है।

    वहीं प्रदर्शन से पूर्व सभी संगठनों के लोग, रांची जिला स्कूल मैदान में एकजूट हुए और जुलूस की शक्ल में राजभवन पहुंचे। जुलुस में शामिल लोगों ने सूर्य हांसदा के फर्जी इनकाउंटर की सीबीआई जांच करो, सूर्यनारायण हांसदा को न्याय दो, सूर्यनारायण हांसदा की हत्या में संलिप्त पुलिस पदाधिकारी को तत्काल निलंबित कर, उनके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग पर नारे लगा रहे थे। साथ ही मृतक के परिजनों एवं परिवार को सुरक्षा देने, फर्जी मुकदमा निरस्त करने, सरकार सूर्य हांसदा द्वारा संचालित विद्यालय के बच्चों की शिक्षा एवं जरूरत की जिम्मेदारी उठाएं जाने, मृतक के परिजनों को पर्याप्त मुआवजा देने की सहित अन्‍य मांगें उठाई गई।

    कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामकुमार पहान, केन्द्रीय सरना समिति अध्यक्ष बबलू मुंडा, मुख्य पहान जगलाल पहान, महादेव टोप्पो, सुरेन्द्र लिंडा, आरती कूजूर, रितेश उरांव, संदीप उरांव, सोमा उरांव, रवि मुंडा, रितेश रंजीत उरांव, बिरसा पहान सहित सैकड़ों आदिवासी समाज के लोग मौजूद थे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    demand for CBI investigation protest by tribal organizations questions on police governance Raj Bhavan outrage march Jharkhand Surya Narayan Hansda encounter आदिवासी संगठनों का विरोध पुलिस शासन पर सवाल राजभवन आक्रोश मार्च झारखंड सीबीआई जांच की मांग सूर्य नारायण हांसदा इनकाउंटर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Youth Drug Addiction in Jharkhand : विधानसभा में उठा युवाओं में बढ़ती नशे की लत का मुद्दा, विशेष टास्क फोर्स की मांग

    March 14, 2026

    Jharkhand के 155 IAS अफसरों की संपत्ति का खुलासा, कई के पास अलग-अलग राज्यों में जमीन और मकान

    March 14, 2026

    लातेहार में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो गिरफ्तार, AK-47 और नकदी बरामद

    March 14, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jasprit Bumrah को भी पड़ने लगी है मार… पाकिस्तानी सेलेक्टर की बेतुकी बयानबाजी

    Badshah Titri Song Controversy : लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

    Youth Drug Addiction in Jharkhand : विधानसभा में उठा युवाओं में बढ़ती नशे की लत का मुद्दा, विशेष टास्क फोर्स की मांग

    Jharkhand के 155 IAS अफसरों की संपत्ति का खुलासा, कई के पास अलग-अलग राज्यों में जमीन और मकान

    लातेहार में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो गिरफ्तार, AK-47 और नकदी बरामद

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.