Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 25 October 2026 || 01:02
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»कुर्मी समाज को एसटी में शामिल करने की मांग को लेकर रेल रोको आंदोलन, ट्रेनो का परिचालन बाधित
          Headline

          कुर्मी समाज को एसटी में शामिल करने की मांग को लेकर रेल रोको आंदोलन, ट्रेनो का परिचालन बाधित

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 20, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          रांची। कुर्मी समाज को एसटी में शामिल करने की मांग को लेकर झारखंड कुर्मी विकास मोर्चा ने रेल रोको आंदोलन के तहत मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग रेल पटरी पर उतर गए। इस दौरान समाज के लोगो ने झारखंड के नीमडीह स्टेशन पर ट्रेनो का परिचालन बाधित किया। इससे कई स्थानो पर कुछ देर के लिए ट्रेने प्रभावित भी हुई। इसके बाद रेलवे पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए लोगो को पटरी से हटाया और ट्रेनो का परिचालन शुरू करवाया। आंदोलन के कारण कई ट्रेनो को रद्द कर दिया गया, जबकि कई ट्रेनो के रूट डायवर्ट किया गया।

          झारखंड कुर्मी विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार और प्रवक्ता ओम प्रकाश महतो ने कहा कि यह अनिश्चिकालीन आंदोलन है। जब तक की सरकार कुर्मी को एसटी में शामिल करने की घोषणा नहीं करती है जब तक यह चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत कुर्मी समाज को एसटी में शामिल नहीं किया जा रहा है। साथ ही चेतावनी दी कि सरकार इसपर जल्द निर्णय नहीं लेती है तो आगामी लोकसभा चुनाव में इसका खामियाजा उठाना पड़ सकता है।

          रांची आ रही शताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी
          हावड़ा से रांची आ रही शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12019 के बोगी संख्या ई-दो में आंदोलनकारियों ने झालदा के पास पत्थरबाजी की। जानकारी के अनुसार ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस के बोकारो से मुरी प्रस्थान करने के बाद झालदा के पास ट्रेन पर पत्थरबाजी हुई। पत्थरबाजी में बोगी संख्या ई-2 के कांच टूट गए। हालांकि, इस पत्थरबाजी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। रेलवे प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

          कई ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है जबकि कई ट्रेनों के रूट को डायवर्ट किया गया

          रेल रोको आंदोलन के चलते रेलवे ने मंगलवार को कई ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है जबकि कई ट्रेनों के रूट को डायवर्ट किया गया है। कुछ ट्रेनें आधे रास्ते से ही लौट आएंगी।

          रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 18020 धनबाद-झाड़ग्राम मेमू, 03597 रांची-आसनसोल स्पेशल, 08642 बरकाकाना-आद्रा स्पेशल, 18116 चक्रधरपुर-गोमो मेमू एक्सप्रेस, 18183 टाटा-दानापुर एक्सप्रेस, 08174 टाटा-आसनसोल स्पेशल, 13512 टाटा-आसनसोल एक्सप्रेस और 18019 झाड़ग्राम-धनबाद मेमू को रद्द कर दिया गया है। चक्रधरपुर-गोमो एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया गया।

          बरकाकाना से आद्रा के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन भी आज नहीं चलेगी। इसके अलावा टाटा से चितरंजन, मधुपुर और जसीडीह होकर चलने वाली टाटा-दानापुर एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया गया है। धनबाद से झाड़ग्राम जाने वाली मेमू ट्रेन को भी रद्द कर दिया है।

          बताया गया 18011 हावड़ा- चक्रधरपुर एक्सप्रेस ट्रेन के रूट को डायवर्ट कर दिया गया है। यह अपने निर्धारित रूट के बदले महुदा, जमुनियाटांड़, बोकारो, कोटशीला, चांडिल होकर चलेगी। धनबाद से टाटा जाने वाली स्वर्णरेखा एक्सप्रेस को पाथरडीह तक ही चलाया जायेगा। शाम में यह ट्रेन पाथरडीह से ही लौट आयेगी। आसनसोल से पुरुलिया जाने वाली ट्रेन आद्रा तक ही जायेगी और वापसी में आद्रा से आसनसोल लौट आयेगी।

          एसटी कुर्मी समाज जाम रांची न्यूज रेल पटरी रेल रोको आंदोलन
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड: अंधविश्वास ने ली 46 वर्षीय महिला की जान,दो संदिग्ध हिरासत में

          October 24, 2026

          झारखंड: प्रेमी को बुलाने की मांग पर टावर पर चढ़ी छात्रा, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

          October 24, 2026

          इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, जहां दफनाना साथ दफन करना …. जामताड़ा में रेल पटरी पर मिले प्रेमी युगल के शव

          October 24, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड: अंधविश्वास ने ली 46 वर्षीय महिला की जान,दो संदिग्ध हिरासत में

          JDU ने अनंत सिंह को दिखाया बाहर का रास्ता, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किए गए, प्राथमिक सदस्यता रद्द

          झारखंड: प्रेमी को बुलाने की मांग पर टावर पर चढ़ी छात्रा, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

          इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, जहां दफनाना साथ दफन करना …. जामताड़ा में रेल पटरी पर मिले प्रेमी युगल के शव

          नवगछिया पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में दारोगा का संदिग्ध मौत, 8 दिन पहले हुआ था प्रमोशन,पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.