Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 04:55
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»राहुल गांधी ने कहा कि उनके कारण ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में जाति जनगणना कराने का फैसला लिया
    Headline

    राहुल गांधी ने कहा कि उनके कारण ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में जाति जनगणना कराने का फैसला लिया

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Darbhanga News:  कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार के दरभंगा में अंबेडकर छात्रावास के छात्रों को ‘शिक्षा न्याय संवाद’ कार्यक्रम में संबोधित किया। प्रशासन ने इस कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी थी, लेकिन कांग्रेस नेता वहां पहुंचे और छात्रों से संवाद किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि बिहार की पुलिस ने मुझे रोकने की कोशिश की लेकिन मुझे नहीं रोक पाई, क्योंकि आप सभी की शक्ति मेरे पीछे है।

    राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बिहार सरकार उनको दरभंगा में छात्रों से संवाद करने से रोक रही है, लेकिन वह पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार सामाजिक न्याय की स्थिति को छुपाना चाहती है। मुझे अंबेडकर हॉस्टल में दलित और पिछड़े छात्रों से बातचीत करने से रोक रही है। संवाद कब से अपराध हो गया? नीतीश जी? आप किस बात से डर रहे हैं? क्या बिहार में शिक्षा और सामाजिक न्याय की स्थिति छुपाना चाहते हैं?”

    राहुल गांधी ने कहा कि उनके कारण ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में जाति जनगणना कराने का फैसला लिया है। हमने पीएम मोदी से कहा कि आपको जाति जनगणना करानी होगी, वे लोकतंत्र, संविधान और जाति जनगणना के खिलाफ हैं, लेकिन आखिरकार एनडीए सरकार को कास्ट सेंसस पर फैसला लेना पड़ा।

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आप सभी छात्रों और युवाओं को एक साथ खड़ा होना है। देश में दलितों, पिछड़ों, अतिपिछड़ों और आदिवासियों के साथ अन्याय होता है। आपके साथ भेदभाव होता है और आपको शिक्षा के सिस्टम में रोका जाता है। इसलिए हमारी मांग है कि सही तरीके से जातिगत जनगणना कराई जाए। प्राइवेट कॉलेज और यूनिवर्सिटी में आरक्षण लागू हो, लेकिन केंद्र और बिहार सरकार ये कानून लागू नहीं कर रही है। इसलिए हम इनपर दबाव डालेंगे और ये करके दिखाएंगे।

    मौके पर कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने कहा, ‘राहुल गांधी जद्दोजहद और तहरीक के इंसान हैं। वे संघर्षशील इंसान हैं, जो किसी आंधी-तूफान के आगे रुकते नहीं हैं। हमने प्रयास किया था कि हमें जाने दिया जाए क्योंकि हम वहां केवल संवाद करेंगे लेकिन प्रशासन ने हमें रोक दिया।’

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ बिहार के दरभंगा में मामला दर्ज

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दरभंगा के लहेरियासराय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। राहुल गांधी सहित 20 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

    राहुल गांधी के खिलाफ बिहार के दरभंगा में मामला दर्जराहुल गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ जो दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी है, उसमें से पहली बीएनएस की धारा 163 (पुराना 144) निषेधाज्ञा तोड़ने के कारण, मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट खुर्शीद आलम ने केस दर्ज कराई है, तो दूसरी प्राथमिकी बिना अनुमति अम्बेडकर कल्याण छात्रावास में जबरन कार्यक्रम करने के कारण, ज़िला कल्याण पदाधिकारी आलोक कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसकी पुष्टि दरभंगा सदर के एसडीपीओ अमित कुमार और सदर एसडीएम विकास कुमार ने की है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    'Education Justice Dialogue' Program Ambedkar Hostel double engine government Leader of Opposition Rahul Gandhi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.