Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 04:11
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Rabat: मोरक्को भूकंप : मरने वालों की संख्या आठ सौ पार, हजारों इमारतें ध्वस्त
          Headline

          Rabat: मोरक्को भूकंप : मरने वालों की संख्या आठ सौ पार, हजारों इमारतें ध्वस्त

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 9, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          – 120 साल में आया सबसे भयावह व जानलेवा भूकंप

          – पुर्तगाल व अल्जीरिया तक महसूस किये गए झटके

          Rabat:  अफ्रीकी देश मोरक्का में आया भूकंप पिछले एक सौ बीस साल का सबसे भयावह बन गया है। मरने वालों की संख्या आठ सौ पार कर गयी है और घायलों की संख्या भी सैकड़ों में है। भूकंप के कारण हजारों इमारतें ध्वस्त हो गयी हैं और लोग बेघर हो गए हैं।

          मोरक्को जियोलॉजिकल सेंटर ने बताया कि शुक्रवार की देर रात आए भूकंप की तीव्रता 7.2 थी। हालांकि, अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने इसकी तीव्रता 6.8 बताई है। साथ ही कहा कि ये इस इलाके में 120 साल में आया सबसे ताकतवर भूकंप है। भूकंप का केंद्र एटलस पर्वत के पास इघिल नाम का गांव बताया जा रहा है, जो माराकेश शहर से 70 किलोमीटर की दूरी पर है। भूकंप की गहराई जमीन से 18.5 किलोमीटर नीचे थी। पुर्तगाल और अल्जीरिया तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।

          मोरक्को के गृह मंत्री ने कहा कि भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 822 हो गई है और कम से कम 672 घायल हैं। मृतकों में आधे से ज्यादा अल-हाऊज और तरूडांट प्रांत के हैं। इसके अलावा मोरक्को के उआरजजाते, चिचाउआ, अजीलाल और यूसुफिया प्रांत के अलावा मरक्केश, अगादीर और कैसाब्लांका इलाके में भी भारी संख्या में लोगों की जान गयी है। घायलों में भी तमाम लोगों की हालत नाजुक है, इसलिए माना जा रहा है कि भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा अभी काफी बढ़ सकता है।

          मोरक्को के गृह मंत्रालय के मुताबिक इस भूकंप से सबसे ज्यादा नुकसान शहर के बाहर पुरानी बस्तियों को हुआ है। मोरक्को के नागरिकों ने इससे जुड़े वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर डाली हैं, जिनमें इमारतों को ध्वस्त होने के बाद धूल के गुबार में बदलते देखा जा सकता है। यूनेस्को की तरफ से विश्व धरोहर स्थल का दर्जा प्राप्त माराकेश शहर में भी तबाही आई है। यहां कई पर्यटकों ने भूकंप के बाद जान बचाने के लिए भागते और चिल्लाते लोगों के वीडियो भी पोस्ट किए हैं।

          आंतरिक मंत्रालय ने मृतकों की संख्या पर टेलीविजन पर प्रसारित अपने बयान में लोगों से शांति बनाए रखने का आग्रह किया है। मंत्रालय ने कहा है कि भूकंप ने अल हौज, उआरजाजेट, मराकेश, अजीलाल, चिचौआ और तारौदंत प्रांतों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है।भूकंप के केंद्र के पास असनी के पहाड़ी गांव के मोंटासिर इतरी ने बताया कि हमारे गांव के अधिकांश घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पड़ोसी मलबे में दबे हैं। ग्रामीण अपने संसाधनों से उन्हें बचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

          पास के गांव में रहने वाले शिक्षक हामिद अफकार ने कहा कि धरती लगभग 20 सेकंड तक हिलती रही। वह घर की दूसरी मंजिल से नीचे की ओर भागे।दरवाजे अपने आप खुल रहे थे और बंद हो रहे थे।
          मोरक्को के भू-भौतिकी केंद्र ने कहा कि भूकंप हाई एटलस के इघिल क्षेत्र में आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.2 थी। अमेरिकी भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण ने भूकंप की तीव्रता 6.8 बताई है। उसने कहा है कि यह 18.5 किलोमीटर (11.5 मील) की अपेक्षाकृत उथली गहराई पर था।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अफ्रीकी देश जियोलॉजिकल सेंटर भूकंप विदेश न्यूज
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          July 22, 2026

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          July 22, 2026

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          July 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          2.50 लाख लेकर रचाई फर्जी शादी, लूटेरी दुल्हन समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.