Monday, 20 May 2024 || 18:25

Purnia:  सदर थाना क्षेत्र के  गुलाब बाग के पुरानी हाट सिनेमा हाल रोड से गत 3 मई को लव जिहाद की शिकार हुई  नाबालिग युवती पुलिस ने बुधवार की  रात अररिया के कालियागंज से बरामद करते हुए आरोपी  नाबालिग युवक को निरुद्ध किया है।  जानकारी अनुसार सुनियोजित साजिश के तहत नाबालिग लव जिहाद का शिकार हो गई थी।  मामले में विहिप ,बजरंगदल, दुर्गा वाहिनी के दबाव में सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

दुर्गा वाहिनी संयोजिका प्रिया कुमारी ने कहा कि वैसे तो पुरा सीमांचल लव जिहाद का अड्डा बन चुका है। सबसे अधिक घटना सदर थाना क्षेत्र में प्रभारी के लापरवाह रवैया के कारण देखा जा रहा है। कभी भी थाना प्रभारी द्वारा संगठित रैकेट पर कार्रवाई नहीं की जाती है। जिसके कारण संगठित गिरोह बेरोकटोक लव जिहाद की घटना को अंजाम दे रहा है। विहिप प्रचार-प्रसार प्रमुख अमित कुमार साह ने सदर थाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई है। सदर थाना पुलिस एवं पूर्णिया पुलिस लव जिहाद मामले में कड़ा रुख नहीं अख्तियार करती है और संगठित गिरोह पर कार्रवाई नहीं करती है तो विहिप, बजरंगदल हिन्दू समाज के साथ मिलकर जोड़दार आंदोलन करेगी।

 प्रिया कुमारी ने कहा कि  लव जिहादी संगठित गिरोह के सदस्य योजनाबद्ध तरीके से लड़कियों का ब्रेनवाश कर लव जिहाद का शिकार बनाकर देह व्यापार मंडियों में बेच दिया करते हैं। कई मामले में विरोध करने पर मार दिया जाता है। सम्मोहन के लिए ताबीज पहना दिया जाता है। आर्केस्ट्रा में काम दिलाने के नाम पर भी शिकार बनाया जाता है। पुलिस प्रशासन लव जिहाद के मामले को प्रेम प्रसंग का मामला बताकर परिजनों को डांटा फटकार कर भगा देता है। सदर थाना प्रभारी का रवैया भी कुछ ऐसा ही देखा गया। वरीय पुलिस पदाधिकारी को सदर थाना प्रभारी के कार्यशैली का समीक्षा करना चाहिए।

वि

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version