Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 29 May 2026 || 19:25
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पूर्णिया कोर्ट में पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा, घंटों चला हंगामा,कोर्ट परिसर में पत्नी ने पति को पीटा, हाथ काटने से मची अफरा-तफरी
          Headline

          पूर्णिया कोर्ट में पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा, घंटों चला हंगामा,कोर्ट परिसर में पत्नी ने पति को पीटा, हाथ काटने से मची अफरा-तफरी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 29, 2026Updated:May 29, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          कोर्ट कैंपस में पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा, हाथ काटने तक पहुंचा विवाद

          Purnia News:  सिविल कोर्ट परिसर गुरुवार को उस समय हंगामे का केंद्र बन गया जब एक पति-पत्नी के बीच विवाद ने हाईवोल्टेज ड्रामे का रूप ले लिया। कोर्ट परिसर में महिला ने अपने पति का कॉलर पकड़कर जमकर हंगामा किया। इस दौरान उसने पति को घसीटने, पटकने और हाथ में दांत काटने तक की कोशिश की। अचानक हुई इस घटना से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

          प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला काफी गुस्से में थी और लगातार पति पर आरोप लगाते हुए मारपीट कर रही थी। कोर्ट ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग करने का प्रयास किया, लेकिन महिला शांत होने को तैयार नहीं थी। स्थिति बिगड़ती देख अतिरिक्त महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों को बुलाना पड़ा।

          काफी मशक्कत के बाद पुलिस दोनों को कोर्ट परिसर से बाहर सड़क की ओर ले गई, लेकिन वहां भी दोनों के बीच बहस और हंगामा जारी रहा। देखते ही देखते सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए और घटना चर्चा का विषय बन गई।

          महिला की पहचान सोनी कुमारी के रूप में हुई है। उसने आरोप लगाया कि उसकी शादी मरगूब आलम से हुई थी, लेकिन शादी के बाद पति ने उसे अपने साथ नहीं रखा। महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसका पति उसे बेंगलुरु के रेड लाइट एरिया में बेचने की कोशिश कर चुका है और अब दूसरी शादी कर ली है।

          महिला ने बताया कि दोनों के बीच मामला फिलहाल न्यायालय में चल रहा है और उसी सिलसिले में वह कोर्ट पहुंची थी। उसने यह भी आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले पति ने साथ रखने का भरोसा देकर उससे जमीन बिकवाई और दो लाख रुपये ले लिए।

          वहीं मरगूब आलम ने पत्नी के सभी आरोपों को गलत बताया। उसने कहा कि उसकी पत्नी हमेशा उसके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करती है। पति ने कहा कि “अगर वह कोर्ट परिसर में इतने लोगों के सामने ऐसा व्यवहार कर सकती है, तो घर में क्या करती होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।”

          जानकारी के अनुसार महिला कोसकापुर क्षेत्र की रहने वाली है, जबकि युवक बेसरा विशनपुर का निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद कोर्ट परिसर में देर तक इस मामले को लेकर चर्चा होती रही।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bihar Hindi News Bihar News Civil Court Purnia Court Campus Fight high voltage drama Husband Wife Dispute Husband Wife Fight Purnia Court Drama Purnia Court Incident Purnia Viral News
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, गांव में मचा हड़कंप,घंटों चला हंगामा

          May 29, 2026

          बिहार भाजपा में बड़ा बदलाव! संजय सरावगी ने 14 उपाध्यक्षों समेत नई टीम का किया ऐलान

          May 29, 2026

          पिता निकला बेटी का कातिल,बेटी ने शादी से किया इनकार, गुस्साए पिता ने ले ली जान

          May 28, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, गांव में मचा हड़कंप,घंटों चला हंगामा

          पूर्णिया कोर्ट में पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा, घंटों चला हंगामा,कोर्ट परिसर में पत्नी ने पति को पीटा, हाथ काटने से मची अफरा-तफरी

          बिहार भाजपा में बड़ा बदलाव! संजय सरावगी ने 14 उपाध्यक्षों समेत नई टीम का किया ऐलान

          पिता निकला बेटी का कातिल,बेटी ने शादी से किया इनकार, गुस्साए पिता ने ले ली जान

          पटना में बड़ा नदी हादसा: तेज हवा से पलटी नाव,3 की मौत, 4 लापता, NDRF-SDRF का रेस्क्यू जारी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.