Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 27 July 2026 || 13:14
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»अग्निपथ के विरोध में पूरे बिहार में आक्रोश, ट्रेनों में लगाई आग, नवादा में विधायक पर हमला, भाजपा का कार्यालय फूंका
          Headline

          अग्निपथ के विरोध में पूरे बिहार में आक्रोश, ट्रेनों में लगाई आग, नवादा में विधायक पर हमला, भाजपा का कार्यालय फूंका

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 16, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          पटना।  केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में सेना भर्ती के अभ्यर्थियों ने गुरूवार को सड़क पर उतरकर जमकर बवाल काटा।  गया , नवादा, जहानाबाद, बक्सर, आरा, सिवान, छपरा, मुंगेर, कैमूर, सहरसा और बेगूसराय आदि जिलो में जमकर प्रदर्शन हुए। भाजपा कार्यालय व भाजपा विधायक और रेल पटरियां व ट्रेनो को निशाना बनाया गया। जमुई-नवादा सड़क र्मा किऊल-गया रेलखंड पर परिचालन ठप किया गया। छपरा और कैमूर में ट्रेनो में तोड़फोड़ की गई। कुछ रेल डिब्बो में आग लगा दी गई। इससे करोड़ो के नुकसान हुए है।

          वारसलीगंज विधायक अरूणा देवी के वाहन पर ईंट पत्थर व लाठी डंडे से प्रहार किया गया

          नवादा जिले के वारसलीगंज विधायक अरूणा देवी के वाहन पर ईंट पत्थर व लाठी डंडे से प्रहार किया गया। जिससे वाहन का शीशा टूट गए तथा विधायक के दो सुरक्षा गार्ड सहित पांच लोगो को आंशिक चोटे आई। जिससे विधायक हतप्रभ रह गई और किसी तरह भीड़ से निकल सकी। फिर प्रदर्शनकारी किऊल-गया रेलखंड को ठप कर दिया। उग्र प्रदर्शनकारियों ने जिला भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ कर उसे आग के हवाले कर दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना ने कहा कि शहर से 5 किलोमीटर दूर आकर कार्यालय को साजिश कर टारगेट किया गया है।

          जहानाबाद और आरा में रेल ट्रैक पर प्रदर्शन हुआ। जहानाबाद स्टेशन परिसर पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा रहा। आरा स्टेशन पर ट्रैक जामकर उग्र प्रदर्शन हुए। इसको लेकर पुलिस जवानो के साथ झड़प भी हुई। भभुआ रोड स्टेशन पर भी ट्रेनो में तोड़फोड़ तथा इंटरसिटी एक्सप्रेस को आग लगाने की खबर मिली है। छपरा जंक्शन पर 12 ट्रेनो में तोड़फोड़ व तीन ट्रेनो में आग लगाने की खबर है। इसी तरह मुंगेर और बांका में भी प्रदर्शनकारियों ने जमकर बवाल काटा। मोतिहारी के चांदमारी रेल फाटक के पास ट्रेन सेवा बाधित की गई। इससे कई महत्वपूर्ण गाडियों स्टेशनो पर फंसी रही। मालूम हो कि सरकार ने सेना बहाली की नीति में बदलाव कर सेवा की अवधि छोटी की है, जो प्रदर्शनकारियों को पसंद नहीं आ रहा है। प्रदर्शनकारी इस मामले में पुरानी नीति बहाल करने की मांग कर रहे है।

          सेना में अग्निवीरों की बहाली के केंद्र के निर्णय को लेकर दूसरे दिन भी गया में विभिन्न स्थानों पर हंगामा जारी है। गया जिले के बेलागंज, बाराचट्टी में नेशनल हाईवे, गया शहर के सिकडिया मोड़, रेलवे स्टेशन ,गांधी मैदान में सेना भर्ती के अभ्यर्थियों ने हंगामा किया। सरकार के अग्निपथ के निर्णय के विरोध में इस तरह का हंगामा गया जिले में जारी है। सिकरिया मोड़ पर प्रदर्शकनकारियों के हंगामे को देखते हुए पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी। फिलहाल जिले में पुलिस की टीम पूरी सतर्कता से बरत रही है जिससे स्थिति नियंत्रण में है।

          रेलवे ने गुरुवार को 22 ट्रेनों को रद्द कर दिया है

          सेना भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध में बिहार के कई शहरों में गुरुवार को किये गये भारी प्रदर्शन और रेलवे को बनाए गए निशाने के बाद रेलवे ने गुरुवार को 22 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इस संबंध में पूर्व मध्य रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है। पूर्व मध्य रेलवे की ओर से कहा गया है कि अलग अलग रूटों की 22 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि पांच ट्रेनों का आंशिक समापन किया गया है। सेना भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध में बिहार के कई शहरों में भारी प्रदर्शन के कारण रेलवे को सबसे ज्यादा निशाना बनाया गया है। कई जगहों पर युवाओं के प्रदर्शन के दौरान ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया गया। कई रेल रूटों पर रेल सेवा बाधित हुई है। इस कारण रेलवे ने गुरुवार को 22 ट्रेनों को रद्द कर दिया।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अग्निपथ आगजनी पटना न्यूज विरोध सेना
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.