Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 12 March 2026 || 09:19
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»नेपाल की जेलों से भागे कैदी भारत में कर रहे है घुसपैठ की कोशिश, भारतीय सुरक्षा कर्मियों सीमा पर पकड़ा, वापस सौंपा
    Headline

    नेपाल की जेलों से भागे कैदी भारत में कर रहे है घुसपैठ की कोशिश, भारतीय सुरक्षा कर्मियों सीमा पर पकड़ा, वापस सौंपा

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 10, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Araria News: नेपाल की जेलों से भागे कैदी भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। भारत-नेपाल की सीमा पर तैनात भारतीय सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ कर उन्हें वापस नेपाली सेना के हवाले कर दिया है। भारत से सटे सीमावर्ती जिलों को एहतियातन पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

    नेपाल में ‘जेन जी’ के प्रदर्शन के दौरान राजधानी काठमांडू से लेकर विराटनगर, बीरगंज, राजविराज, दुहबी, इटहरी, कप्तानगंज और दीवानगंज तक में कोई भी ऐसा पहाड़ी या तराई इलाका नहीं है, जहां प्रदर्शन, तोड़फोड़ और आगजनी नहीं हुई हो। इस दौरान कई जेलों को भी निशाना बनाया गया और बंदियों को भगा दिया गया। भारतीय सीमा में प्रवेश की कोशिश में भारत के सुरक्षा कर्मियों ने बंदियों को पकड़ कर नेपाली सेना के हवाले कर दिया है।

    नेपाल के विभिन्न जिलों के जेलों को भी प्रदर्शनकारियों ने निशाना बनाया। काठमांडू की नक्खू, महोतरी जिला का जलेश्वर स्थित जेल,पोखरा जेल, रोतहट के गौर जिले के साथ ही अररिया जिला से सटे सुनसरी जिले की झुमका जेल और सप्तरी जिला जेल पर हमला कर हजारों की संख्या में कैदियों को भगा दिया गया। जोगबनी सीमा से महज छह किलोमीटर दूर विराटनगर जेल तोड़ने की भी बुधवार दोपहर को कोशिश की गई, लेकिन नेपाल सेना ने मोर्चा संभालते हुए उसे नाकाम कर दिया।

    प्रदर्शनकारियों के जेलों में घुसने के बाद सुरक्षाकर्मी पीछे हट गए, जिसका फायदा उठाकर जेल में बंद बंदी आराम से बाहर निकल गए। काठमांडू की नक्खू जेल को प्रदर्शनकारियों ने आग के हवाले कर दिया। पूर्व गृह मंत्री रवि लामिछाने इसी जेल में बंद थे, उन्हें उनके समर्थकों ने घर पहुंचाया। फरार होते समय कैदी अपने निजी समान के साथ ही जेल के समानों और जेल से असलहों को भी अपने साथ लेकर निकल गए।

    जोगबनी सीमा से तकरीबन 23 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सुनसरी जिला की झुमका जेल और सप्तरी जिला में भी प्रदर्शनकारियों ने हमला कर कैदियों को अपने साथ छुड़ाकर ले गए। झुमका जेल के जेलर सुवास लामिछाने ने जेल से बंदियों के फरार होने की पुष्टि की है। जेलर सुवास लामिछाने के अनुसार,देर रात जेन जी प्रदर्शनकारियों के नाम पर पहुंचे उपद्रवियों का एक समूह जेल पर हमला कर कैदियों को बाहर निकालकर अपने साथ ले गए।

    इस जेल में दो ब्लॉक ए और बी में कुल 1098 बंदियों के होने की जानकारी उन्होंने दी। जेलर सुवास लामिछाने ने बताया कि समूह के द्वारा बल प्रयोग कर बंदियों को भगाया है। जेल से अधिकांश कैदी भाग चुके हैं और कई कैदी अपने साथ जेल के समानों के साथ हथियार भी लेकर चले गए।स्थिति अनियंत्रित होने के बाद सेना को सूचना दी गई, जिसके बाद बुधवार सुबह कुछ कैदियों को पकड़ कर वापस जेल में लाया गया है।

    नेपाल में जेल तोड़ने के बाद बाहर आए कई कैदियों को भारतीय सीमा में प्रवेश करने के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा है। सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) के जवानों ने भी दर्जनों बंदियों को पकड़कर नेपाल पुलिस और सेना के हवाले किया है। जेल ब्रेक की घटना के बाद सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीमा पर बड़ी संख्या में एसएसबी जवानों को प्रतिनियुक्त कर दिया गया है और नेपाल से आने वाले लोगों को भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा है। भारतीय सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

    इस बीच नेपाल सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिगडेल ने प्रदर्शनकारियों को सख्त चेतावनी दी है, जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाने की हिदायत दी। नेपाल सेना की ओर से सीमा पार विराटनगर में बुधवार को भी कर्फ्यू रही।

    अररिया जिले के जिलाधिकारी (डीएम) अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंजनी कुमार, एसएसबी 56वीं बटालियन के कमांडेंट शाश्वत कुमार बीते देर शाम तक जोगबनी मुख्य सीमा पर कैंप कर एसएसबी और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते रहे। जेल ब्रेक के बाद नेपाल से आने वाले संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने और उसकी मुकम्मल जांच का आदेश एसएसबी जवानों और पुलिस अधिकारियों को दिया गया है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    India Nepal border security Kathmandu Jan Ji protest Nepal riots arson arrest Prisoner escaped from Nepal jail sealing of border districts काठमांडू जेन जी प्रदर्शन नेपाल जेल से फरार कैदी नेपाल दंगे आगजनी गिरफ्तारी भारत नेपाल सीमा सुरक्षा सीमावर्ती जिलों की सीलिंग
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026

    रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.