Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 12 March 2026 || 04:02
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»भारत की बेटियों के सिंदूर की शक्ति क्या होती है यह पाकिस्तान ने भी देखी और दुनिया ने भी देखी: प्रधानमंत्री
    Headline

    भारत की बेटियों के सिंदूर की शक्ति क्या होती है यह पाकिस्तान ने भी देखी और दुनिया ने भी देखी: प्रधानमंत्री

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 30, 2025Updated:May 30, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के काराकाट में 48,520 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया

    Rohtas News: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज बिहार के काराकाट में 48,520 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और राष्ट्र को समर्पित किया। इस दौरान  जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें इस पवित्र भूमि पर बिहार के विकास को गति देने का सौभाग्य मिला है और उन्होंने 48,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने उन्हें आशीर्वाद देने के लिए आए विशाल जनसमूह का आभार व्यक्त किया और बिहार के प्रति उनके स्नेह और प्रेम के लिए अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की और जोर देकर कहा कि वे हमेशा उनके समर्थन को सर्वोच्च सम्मान देते हैं। उन्होंने बिहार की माताओं और बहनों के प्रति असीम सम्मान व्यक्त किया।

    मोदी ने पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले को याद किया, जिसमें कई निर्दोष नागरिकों की जान चली गई थी। उन्होंने कहा कि जघन्य हमले के ठीक एक दिन बाद, उन्होंने बिहार का दौरा किया था तथा राष्ट्र के समक्ष यह पवित्र संकल्प किया था कि आतंक के साजिशकर्ताओं को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें  ऐसी सजा मिलेगी, जिसकी वे कल्पना भी नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि आज, जब मैं एक बार फिर से बिहार में आया हूं, तो उस प्रतिज्ञा को पूरा कर चुका हूं।  मोदी ने कहा, “जिन लोगों ने पाकिस्तान में बैठकर हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था, हमारी सेना ने उनके ठिकानों को खंडहर में बदल दिया।” उन्होंने कहा, भारत की बेटियों के सिंदूर की शक्ति क्या होती है, यह पाकिस्तान ने भी देखी और दुनिया ने भी देखी।” उन्होंने कहा कि जो आतंकवादी कभी पाकिस्तानी सेना के संरक्षण में खुद को सुरक्षित महसूस करते थे, उन्हें भारत की सेना ने एक ही निर्णायक कार्रवाई में घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है।  मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान के एयरबेस और सैन्य प्रतिष्ठान मिनटों में नष्ट कर दिए गए। उन्होंने कहा, “यह नया भारत है – अपार शक्ति और गतिशीलता वाला भारत”।

    विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने बिहार को सबसे अधिक धोखा दिया है, वे अब सत्ता हासिल करने के लिए सामाजिक न्याय के झूठे आख्यानों का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि उनके शासन के दौरान, बिहार के गरीब और हाशिए के समुदायों को बेहतर जीवन की तलाश में राज्य छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने जोर देकर कहा कि इससे बड़ा कोई अन्याय नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री ने टिप्पणी की कि विपक्ष ने कभी भी दलितों और पिछड़े समुदायों के संघर्षों की वास्तव में परवाह नहीं की और बिहार के विकास की दिशा में काम करने के बजाय बिहार की गरीबी को दिखाने के लिए विदेशी प्रतिनिधिमंडलों को लाने के लिए उनकी आलोचना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब जबकि दलितों, हाशिए पर पड़े समूहों और पिछड़े समुदायों ने विपक्ष की गलत कृत्यों के कारण उससे दूरी बना ली है, पार्टी सामाजिक न्याय का हवाला देकर अपनी पहचान पुनर्जीवित करने का प्रयास कर रही है।

    बीते 20 साल की जदयू-भाजपा सरकार में जो काम हुआ वह आज तक नहीं हुआ : नीतीश कुमार

    ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद बिहार के बिक्रमगंज में जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जोरदार स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में बीते 20 साल के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार में बहुत काम हुआ है। नीतीश कुमार ने कहा कि जब 24 नवम्बर 2005 को राजग की सरकार बनी, जिसमें भाजपा और जदयू शामिल रही, उसके पहले जो सरकारें थी, उन्होंने राज्य में कोई काम नहीं किया था।

    इस कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान, बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी, श्री गिरिराज सिंह, श्री राजीव रंजन सिंह, श्री चिराग पासवान, श्री नित्यानंद राय, श्री सतीश चंद्र दुबे, डॉ. राज भूषण चौधरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Bihar development projects 2025 Bihar infrastructure inauguration Bihar mega projects foundation laying Narendra Modi Karakat rally PM Modi Rohtas speech नरेंद्र मोदी काराकाट रैली पीएम मोदी रोहतास भाषण बिहार बुनियादी ढांचे का उद्घाटन बिहार मेगा परियोजनाओं का शिलान्यास बिहार विकास परियोजनाएं 2025
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026

    रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.