Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 23 August 2026 || 02:42
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज से उम्मीदवार बने प्रशांत किशोर
          Headline

          बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज से उम्मीदवार बने प्रशांत किशोर

          today post liveBy today post liveJuly 5, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Bihar News : पटना। बिहार की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आगामी बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार होंगे। रविवार को जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज भारती ने उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की। इसके साथ ही बांकीपुर सीट का चुनाव और भी दिलचस्प हो गया है।

          उम्मीदवारी की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि पिछले चार वर्षों से जनसुराज ही उनके जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें बांकीपुर से चुनाव लड़ने की जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि जनता के सहयोग से जनसुराज अपने विचारों और नीतियों को मजबूती से लोगों तक पहुंचाएगी।

          प्रशांत किशोर ने पार्टी के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसुराज की स्थापना से जुड़े हर साथी का योगदान उनके लिए अमूल्य है। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी पर विश्वास जताने वाले मतदाताओं का समर्थन हमेशा याद रखा जाएगा। खास तौर पर बांकीपुर के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि उनके आग्रह और विश्वास के कारण ही उन्होंने इस सीट से चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।

          उन्होंने दावा किया कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव केवल एक सीट का चुनाव नहीं, बल्कि राज्य सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर जनता की राय भी तय करेगा। प्रशांत किशोर ने कहा कि यदि भाजपा इस सीट पर जीत दर्ज करती है तो इसे सरकार की नीतियों के प्रति जनता के समर्थन के रूप में देखा जाएगा। वहीं यदि भाजपा हारती है तो यह सरकार के प्रति जनता के घटते विश्वास का संकेत माना जाएगा।

          उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुराज इस चुनाव में विकास, शिक्षा, रोजगार और सुशासन जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी का दरवाजा उन सभी लोगों के लिए खुला है जो बिहार में सकारात्मक बदलाव की राजनीति करना चाहते हैं।

          गौरतलब है कि 182-बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि 3 अगस्त को मतगणना होगी। चुनाव आयोग 6 जुलाई को अधिसूचना जारी करेगा और उसी दिन से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार 13 जुलाई तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 14 जुलाई को होगी और 16 जुलाई तक नाम वापस लेने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। इसके बाद सभी दल चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकेंगे।

          Bankipur By-Election Bihar By-Election 2025 Bihar Politics Jansuraj Prashant Kishor
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रांची पहुंचे इमरान हाशमी, एयरपोर्ट पर एक झलक पाने को उमड़ी प्रशंसकों की भीड़

          August 22, 2026

          ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, किशनगंज में 60 लाख की हेरोइन के साथ महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

          August 22, 2026

          हजारीबाग में हुई पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, पुलिस की गोली से दो अपराधी घायल

          August 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रांची पहुंचे इमरान हाशमी, एयरपोर्ट पर एक झलक पाने को उमड़ी प्रशंसकों की भीड़

          चतरा के चांदनी होटल में चल रहा था देह व्यापार का गंदा खेल, पांच युवतियों समेत 12 गिरफ्तार

          ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, किशनगंज में 60 लाख की हेरोइन के साथ महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

          हजारीबाग में हुई पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, पुलिस की गोली से दो अपराधी घायल

          बेतिया में छठियार समारोह में घुसी तेज रफ्तार बस, 5 की मौत,मची चीख-पुकार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.