Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 15 March 2026 || 20:25
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»झारखंड के सबसे ऊंचे शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा 3 मई को
    Headline

    झारखंड के सबसे ऊंचे शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा 3 मई को

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    रांची। रांची के चुटिया के सुरेश्वर धाम स्थित शिव मंदिर में झारखंड के पहले सबसे ऊंचे शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा अक्षय तृतीया के अवसर पर 3 मई को होगी। इस शिवलिंग की ऊंचाई देश में दूसरे शिवलिंग के बराबर 108 फीट है। कर्नाटक के कौटिल्य लिंगेश्वर मंदिर के शिवलिंग की ऊंचाई 108 फीट है।  गिरिडीह के हरिहरधाम में शिवलिंग की ऊंचाई 65 फीट है। देश के दूसरे सबसे ऊंचे शिवलिंग की स्थापना का श्रेय झारखंड को मिल गया है।

    इसे लोग एक किलोमीटर दूर से भी देख सकेंगे। मंदिर के अंदर की परिधि 625 वर्गफीट है। मंदिर की बड़ी खासियत यह है कि यह स्वर्णरेखा नदी के किनारे है। श्रद्धालुओं को अभिषेक के लिए जल दूर से लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। शंखनाद होने पर मंदिर के अंदर इसकी आवाज करीब एक मिनट तक गूंजती रहेगी और दूर तक सुनाई पड़ेगी। सुबह-शाम की आरती पूरे चुटिया क्षेत्र को अध्यात्म से ओतप्रोत कर देगी। मंदिर का नाम श्री सुरेश्वर मंदिर रखा गया है। 3 मई को प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।

    बनारस के पुरोहित इसकी प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। इससे पहले कलश यात्रा निकाली जाएगी। भजन-कीर्तन और भंडारा होगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश साहू ने गुरुवार को बताया कि इस परिसर में दो मंदिर जीर्णशीर्ण अवस्था में थे। उनका जीर्णेद्धार किया जा रहा है। उन्हें एक इंजीनियर ने इस परिसर में भव्य शिवलिंग स्थापित करने की सलाह दी थी। यह दानदाताओं के सहयोग से संभव हो सका है। मंदिर और शिवलिंग का काम पूरा करने में 10 साल लगे।

    उन्होंने बताया कि मंदिर के अंदर और भी जो शिवलिंग स्थापित किए जा रहे हैं, उनकी ऊंचाई तीन फीट और चौड़ाई 4.5 फीट है। नंदी बाबा की भी एक प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसकी ऊंचाई 3.5 फीट है। मंदिर के मुख्य द्वार की नक्काशी ओडिशा से आए केएस कृष्ण सरकार कर रहे हैं। एक साथ 50 से अधिक श्रद्धालु मंदिर परिसर में पूजा -अर्चना कर सकेंगे। मंदिर के संचालन के लिए ट्रस्ट का गठन किया गया है।

    साहू ने बताया कि 3 मई को कलश यात्रा पंचांग पूजन और मंडप प्रवेश होगा। 4 मई को मूर्तियों का अधिवास, बेदियों की स्थापना और अग्नि स्थापना, 5 मई को बेदियों की पूजा, मूर्तियों का अधिवास और हवन होगा। 6 मई को मूर्तियों का अधिवास, स्नान एवं नगर भ्रमण, प्रवचन और 7 मई को प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा, यज्ञ की पूर्णाहुति और भंडारा होगा।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    प्राण प्रतिष्ठा मंदिर रांची न्यूज शिवलिंग
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Youth Drug Addiction in Jharkhand : विधानसभा में उठा युवाओं में बढ़ती नशे की लत का मुद्दा, विशेष टास्क फोर्स की मांग

    March 14, 2026

    Jharkhand के 155 IAS अफसरों की संपत्ति का खुलासा, कई के पास अलग-अलग राज्यों में जमीन और मकान

    March 14, 2026

    लातेहार में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो गिरफ्तार, AK-47 और नकदी बरामद

    March 14, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jasprit Bumrah को भी पड़ने लगी है मार… पाकिस्तानी सेलेक्टर की बेतुकी बयानबाजी

    Badshah Titri Song Controversy : लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

    Youth Drug Addiction in Jharkhand : विधानसभा में उठा युवाओं में बढ़ती नशे की लत का मुद्दा, विशेष टास्क फोर्स की मांग

    Jharkhand के 155 IAS अफसरों की संपत्ति का खुलासा, कई के पास अलग-अलग राज्यों में जमीन और मकान

    लातेहार में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो गिरफ्तार, AK-47 और नकदी बरामद

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.