Giridih: देवरी पुलिस पर चार दिन के नवजात को कुचलकर मारने का आरोप लगा है। इसको लेकर परिजनो एवं ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। घटना देवरी थाना के कोशोगोंदादिधी गांव में बुधवार को हुई है।घटना की जानकारी मिलने पर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर मामले की जांच शुरू हो गई। एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो व इंस्पेक्टर सहदेव प्रसाद जांच में जुटे है। मृत नवजात के पिता ने मामले में देवरी पुलिस के खिलाफ लिखित शिकायत की है और साथ ही उनपर धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
![](https://i0.wp.com/todaypostlive.com/wp-content/uploads/2023/08/TPL_ADS.jpg?fit=1379%2C873&ssl=1)
मृतक बच्चे की मां नेहा देवी पति रमेश पांडेय के मुताबिक बुधवार की अलसुबह तीन बजे देवरी थाना की पुलिस की टीम उसके घर पहुंची थी। पुलिसकर्मियों के द्वारा उनके ससुर भूषण पांडेय को ढूढ़ा जा रहा था। पुलिस कर्मियों के कमरे में प्रवेश हो जाने पर घर के सदस्य बाहर निकल गए। वहीं उसका चार दिन पूर्व में जन्म लिया बच्चा घर के चौकी पर सो रहा था। पुलिस के कमरे से बाहर निकलने के बाद कमरे के अंदर बच्चे के पास गयी थी। बच्चे के शरीर मे किसी प्रकार का हलचल नही था। परिजनों का कहना है कि पुलिसकर्मी के पैर से दब जाने से मासूम की मौत हो गयी।