Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 13:16
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»पंचवटी अपार्टमेंट के तीन फ्लैटों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
    Headline

    पंचवटी अपार्टमेंट के तीन फ्लैटों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

    today post liveBy today post liveJanuary 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ramgarh News:-  शहर के प्रतिष्ठित पंचवटी अपार्टमेंट में सोसाइटी प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों का फायदा उठाते हुए चोरों ने अपार्टमेंट के सी ब्लॉक के तीन फ्लैटों का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। प्रारंभिक आकलन के अनुसार चोर लगभग 20 लाख रुपये से अधिक के जेवरात और नकद लेकर फरार हो गए।

    चोरी की घटना का खुलासा सबसे पहले सी ब्लॉक के फ्लैट नंबर 304 में हुआ। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को जांच के दौरान फ्लैट नंबर 305 का ताला भी टूटा हुआ मिला। पुलिस अभी मामले की जांच कर ही रही थी कि 24 घंटे के भीतर फ्लैट नंबर 104 में भी चोरी की सूचना सामने आ गई। इस फ्लैट में बिहार फाउंड्री के महाप्रबंधक (जीएम) सिंधु राज सिंह रहते हैं, जो पूरे परिवार के साथ तीर्थ यात्रा पर गए हुए हैं। समाचार लिखे जाने तक वे घर नहीं लौटे थे, जिससे वहां हुई चोरी की वास्तविक क्षति का आकलन नहीं हो सका है।

     

    सी ब्लॉक के फ्लैट नंबर 304 में पंजाब नेशनल बैंक, गिद्दी शाखा के प्रबंधक मनीष कुमार अपने परिवार के साथ किराए पर रहते हैं। उन्होंने अपने फ्लैट में हुई चोरी के लिए सीधे तौर पर सोसाइटी प्रबंधन और सुरक्षा गार्ड को जिम्मेदार ठहराया है। मनीष कुमार ने बताया कि उनके घर से करीब 20 लाख रुपये के जेवरात और लगभग 50 हजार रुपये नकद की चोरी हुई है। उन्होंने आशंका जताई कि बिना किसी मिलीभगत के इस तरह की वारदात संभव नहीं है।

     

    रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने चोरी की इस घटना को गंभीरता से लेते हुए फॉरेंसिक जांच के आदेश दिए हैं। रांची से आई फॉरेंसिक टीम को रामगढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) परमेश्वर प्रसाद घटनास्थल पर लेकर पहुंचे। टीम ने फ्लैट नंबर 304, 305 और 104 का बारीकी से निरीक्षण किया। चोरों द्वारा ताले तोड़ने के तरीके और कमरों में बिखरे सामान से कई अहम सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है। घटनास्थल से कई फिंगरप्रिंट भी मिले हैं, जिनके आधार पर चोरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

     

    फ्लैट नंबर 104 के पास लगे एक कार्यशील सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वारदात कैद हुई है। बाद में पुलिस को यह फुटेज मिला, जिसमें दो चोर दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, दोनों ने अपने चेहरे ढक रखे हैं। पुलिस उनके कपड़ों, हाव-भाव और कद-काठी के आधार पर पहचान करने में जुटी हुई है।

     

    पंचवटी अपार्टमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष मोहन झा ने बताया कि चोरी की घटना के बाद सभी फ्लैट मालिकों में भय का माहौल है। मंगलवार को सोसाइटी की आपातकालीन बैठक भी बुलाई गई। बैठक में सीसीटीवी कैमरों के खराब रहने का मुद्दा उठा, लेकिन उन्होंने इसे किसी साजिश से जोड़ने से इनकार किया। उन्होंने बताया कि तकनीकी कारणों और सोसाइटी सचिव सुदीप सरकार की स्वास्थ्य संबंधी व्यस्तताओं के कारण सीसीटीवी की मरम्मत में देरी हुई थी।

     

    सोसाइटी के अध्यक्ष ने साफ किया कि चोरी की घटना में न तो सोसाइटी के किसी सदस्य और न ही किसी सुरक्षा गार्ड की संलिप्तता है। फिलहाल सोसाइटी को हाई अलर्ट पर रखा गया है और नए सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए गए हैं। सोसाइटी की ओर से पूरे मामले की जानकारी लिखित रूप में पुलिस को दी जाएगी।

     

    पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.