Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 16:15
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»प्रिंस खान गिरोह के 30 ठिकानों पर पुलिस ने की छापेमारी , चार अपराधी गिरफ्तार, 17 लाख नगद सहित पिस्टल बरामद
    Headline

    प्रिंस खान गिरोह के 30 ठिकानों पर पुलिस ने की छापेमारी , चार अपराधी गिरफ्तार, 17 लाख नगद सहित पिस्टल बरामद

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Oplus_16908288
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Dhanbad News:  दुबई में बैठकर कोयलांचल में अपने अपराध का साम्राज्य चला रहे भगोड़े गैगस्टर  हैदर अली उर्फ प्रिंस खान के नेटवर्क को ध्वस्त करने के उद्देश्य से वासेपुर के अलग-अलग करीब 30 ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी की जानकारी देते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर बताया कि भगोड़े हैदर अली उर्फ प्रिंस खान गैंग के लिए स्लीपर सेल के रुप में काम करने वाले सदस्यों के संबंध में गुप्त सुचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में जिला के छह पुलिस उपाधीक्षक, सात पुलिस निरीक्षक, 36 पुलिस अवर निरीक्षक सहित 60 पुलिसकर्मियो को सम्मिलित करते हुए एक छापेमारी दल का गठन किया गया था।

    एसएसपी ने बताया कि छापेमारी के लिए गठित सभी टीमों ने मंगलवार को तडके सुबह सभी के घरों और ठिकानों पर विधिवत छापेमारी कर गहन तलाशी ली। तलाशी के क्रम में चार संदिग्धों कबाड़ी पट्टी निवासी परवेज खान (55), नवीनगर वासेपुर निवासी तौशिफ आलम उर्फ मुसा (33), कमर मखदुमि रोड निवासी सैफ आलम उर्फ राशिद और शमशेर नगर निवासी इमित्याज अली उर्फ लाडले (46) के घर से कुल 17 लाख 34 हाजर 900 रुपये नगद के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों के जमीन खरीद-बिक्री से संबंधित, 70 डीड पेपर, एग्रीमेंट पेपर, 18 एटीएम और डेबिट कार्ड, पांच विभिन्न बैंकों के पासबुक, नौ चेकबुक, पांच मोबाइल फोन, नागालैंड से निर्गत एक छह चक्रीय पिस्टल एवं 47 गोली बरामद किया गया है।

    उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने बरामद नगद राशि के वैध स्त्रोत के संबंध में नहीं बताये जाने पर, इसकी जांच के लिए आयकर विभाग को पत्राचार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपनी स्वीकारोक्ति बयान में बताया है कि ये लोग प्रिंस खान के गैंग के सहयोगी सदस्यों को जो व्यापारी और पेट्रोल पंप संचालकों में भय पैदा करने के लिए आये सदस्यों को ठहराने और उनके आने-जाने की सुविधा उपलब्ध कराते थे। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्र के कारोबारियों का मोबाईल नंबर और उनसे संबंधित अन्य जानकारी भी प्रिंस खान को उपलब्ध कराते थे।

    एसएसपी ने बताया कि रंगदारी के रुप में वसुले गए रकम को हवाला और युएसडीटी क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से प्रिंस खान तक पहुंचाते थे और शेष रकम को प्रिंस खान के निर्देशानुसार बरवाअड्डा, गोविंदपुर, 8 लेन क्षेत्र में जमीन कारोबार में लगाकर उसे व्हाइट मनी में तब्दील कर देते थे। उन्होंने बताया कि सभी गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर इनके खिलाफ तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान किया जा रहा है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Crime Operations from Dubai Dhanbad Gangster News Haider Ali Prince Khan Gang Koyla Nangal Crime Network Wasseypur Police Raid कोयलांचल अपराध नेटवर्क दुबई से अपराध संचालन धनबाद गैंगस्टर न्यूज वासेपुर पुलिस छापेमारी हैदर अली प्रिंस खान गैंग
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.