Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 14 March 2026 || 00:29
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»कुख्यात ढोलकवा के घर पुलिस की छापेमारी, हथियार और लग्जरी गाड़ियां जब्त,आलीशान मकान सील के साथ मुखिया पत्नी हिरासत में
    Headline

    कुख्यात ढोलकवा के घर पुलिस की छापेमारी, हथियार और लग्जरी गाड़ियां जब्त,आलीशान मकान सील के साथ मुखिया पत्नी हिरासत में

    today post liveBy today post liveSeptember 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    East Champaran News:- पूर्वी चंपारण जिले में पुलिस ने शुक्रवार की शाम कुख्यात अपराधी कमरुद्दीन उर्फ ढोलकवा के घर पर बड़ी कार्रवाई की। एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में तीन डीएसपी और सात थानों की संयुक्त टीम ने हरसिद्धि थाना क्षेत्र स्थित कमरुद्दीन के आलीशान मकान पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया है। छापेमारी में पुलिस को कार्बाइन, राइफल, कई पिस्टल और लगभग 100 जिंदा कारतूस मिले। हथियार न केवल मकान से बल्कि आसपास के खेतों से भी बरामद किए गए। इसके साथ ही पुलिस ने कमरुद्दीन के घर से सात लग्जरी गाड़ियां, संदिग्ध दस्तावेज और अन्य सामान भी जब्त किया है। जब्त वाहनों में एक्सयूवी, थार और स्कॉर्पियो जैसी गाड़ियां शामिल हैं।

    पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि कमरुद्दीन के विरुद्ध वर्ष 1998 से 2002 के बीच विभिन्न थानों में करीब 21 मामले दर्ज हुए हैं। इनमें हत्या, रंगदारी और लूट की कई गंभीर घटनाएं शामिल हैं। इसके अलावा हरसिद्धि, तुरकौलिया, नगर मोतिहारी, पिपरा और कोटवा थानों में भी उसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

    कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कमरुद्दीन की पत्नी फरजाना खातून को हिरासत में लिया है। फरजाना वर्तमान में मुखिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरजाना के जरिए भी कई अहम सुराग मिल सकते हैं।

    इस पूरे अभियान में एसपी के साथ डीएसपी सदर-1 दिलीप कुमार, डीएसपी सदर-2 जितेश पांडे, साइबर डीएसपी अभिनव पराशर सहित सात थानों की पुलिस, टेक्निकल सेल और जिला पुलिस बल शामिल रहा। पुलिस ने कमरुद्दीन के आलीशान मकान को सील कर दिया है और बरामद वाहनों को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

    यह छापेमारी पूर्वी चंपारण में संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस की अब तक की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    कमरुद्दीन ढोलकवा गिरफ्तारी पूर्वी चंपारण पुलिस रेड फरजाना खातून मुखिया हिरासत बिहार अपराध छापेमारी हथियार और गाड़ी बरामदगी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026

    रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.