Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 05:07
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»वैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह में जबरन प्रवेश मामले में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे गिरफ्तारी देने पहुंचे थाना, पुलिस ने किया इनकार
          Headline

          वैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह में जबरन प्रवेश मामले में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे गिरफ्तारी देने पहुंचे थाना, पुलिस ने किया इनकार

          today post liveBy today post liveAugust 9, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Devgarh News:-  गोड्डा लोकसभा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे बाबा वैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह में जबरन प्रवेश और धक्का-मुक्की मामले में दर्ज एफआईआर के बाद शनिवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर थाना पहुंचे और अपनी गिरफ्तारी देने की पेशकश की। लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने से इनकार कर दिया।

          थाना प्रभारी ने बताया कि इस प्रकरण में सीधे गिरफ्तारी का प्रावधान नहीं है। पहले तीन बार नोटिस भेजा जाएगा, उसके बाद ही कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। साथ ही शनिवार को अदालत बंद होने के कारण एफआईआर की प्रति अभी तक न्यायालय में पेश नहीं हुई है। करीब आधे घंटे तक थाने में रहने के बाद सांसद वापस लौट गए।

          सांसद दुबे ने कहा कि वे कानून का सम्मान करते हैं और प्रशासन के बुलावे पर हर समय उपस्थित होंगे। उन्होंने कहा कि वे भगोड़े नहीं हैं, कानून बनाने वाले हैं और उसका पालन करना उनका धर्म है। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार और जिला प्रशासन पर व्यक्तिगत द्वेष से उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया।

          दुबे ने बताया कि जैसे ही उन्हें पता चला कि उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है, वे सीधे थाना पहुंचे। उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ के आशीर्वाद से आने वाले समय में वे राज्य सरकार और जिला प्रशासन को उनकी गलती का एहसास कराएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि संसद में उन्होंने धारा 105 के तहत राज्य के डीजीपी, मुख्य सचिव, देवघर डीसी और एसपी के खिलाफ सवाल उठाए हैं, जिसकी सुनवाई सोमवार को होगी।

          उल्लेखनीय है कि पंडा समाज के वरिष्ठ समाजसेवी कार्तिक ठाकुर ने 7 अगस्त को एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप है कि 2 अगस्त को सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत दुबे अपने समर्थकों संग निकास द्वार से जबरन मंदिर में घुसे, सुरक्षाकर्मियों से भिड़े और गर्भगृह तक पहुंचे। इस दौरान भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई और पूजा कुछ समय के लिए बाधित हुई।

          कार्तिक ठाकुर ने कहा कि उन्होंने 5 दिन बाद शिकायत निजी कारणों से दर्ज कराई। उन्होंने सवाल उठाया कि जब किसी भी वीआईपी का प्रवेश निकास द्वार से वर्जित है, तो सांसद और उनके समर्थक वहां से कैसे घुसे और प्रशासन ने संज्ञान क्यों नहीं लिया।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          निशिकांत दुबे गिरफ्तारी पेशकश बाबा बैद्यनाथ मंदिर गर्भगृह विवाद देवघर सांसद एफआईआर मामला भाजपा सांसद निशिकांत दुबे समाचार बाबा बैद्यनाथ मंदिर प्रवेश विवाद
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          July 22, 2026

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          July 22, 2026

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          July 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          2.50 लाख लेकर रचाई फर्जी शादी, लूटेरी दुल्हन समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.