Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 28 July 2026 || 12:30
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»नूपुर शर्मा मामले में फिर विरोध प्रदर्शन की आशंका को लेकर राजधानी में पुलिस अलर्सट मोड पर
          Headline

          नूपुर शर्मा मामले में फिर विरोध प्रदर्शन की आशंका को लेकर राजधानी में पुलिस अलर्सट मोड पर

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 16, 2022Updated:June 16, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          रांची।  जुमे के नमाज के बाद 17 जून को एक बार फिर से विरोध प्रदर्शन होने की आशंका को लेकर पुलिस ने हर इलाके में सख्ती शुरू कर दी है। पुलिस अलर्ट मोड पर है और कई जगहो पर बैरिकेटिंग की गई है। पुलिस को आशंका है कि शुक्रवार को फिर प्रदर्शन हो सकता है और इसमें महिलाएं और बाहरी तत्व शामिल हो सकते है।

          17 जून शुक्रवार को माहौल न बिगड़े इसके लिए पुलिस ने हर तरह की व्यवस्था की है। राजधानी के सभी संवेदनशील स्थानों की घेराबंदी कर दी गई है। आने जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। खासकर रांची के डोरंडा, लोअर बाजार, डेली मार्केट, हिंदपीढ़ी और कोतवाली इलाके में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी के तहत डोरंडा के झंडा चौक से युनूस चौक जाने वाले मार्ग को पुलिस प्रशासन ने सील कर दिया है।

          झंडा चौक से युनूस चौक प्रवेश करने के मार्ग पर उंची बैरियर लगा दी गई है। इस दौरान उस मार्ग से पैदल से लेकर वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इस कारण लोगों को युनूस चौक और उसके आसपास इलाके में जाने के लिए दूसरे मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है। छप्पन सेठ होटल से डोरंडा इलाके में जाने के लिए भी बैरिकेडिंग लगाई गई है। आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा हाई कोर्ट के पास से बैरिकेडिंग की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर डोरंडा इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। जिला पुलिस और झारखंड जगुआर की टीम सुरक्षा में लगी हुई है।

          इसके अलावा हिंदपीढ़ी प्रवेश करने वाले मार्गों में पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग लगा दी गयी है। इनमें एकरा मस्जिद चौक, मल्लाह टोली, उर्दू लाइब्रेरी, बड़ा तालाब आदि इलाका शामिल है। इन इलाकों से हिंदपीढ़ी प्रवेश करने वाले लोगों से पूछताछ करने के बाद ही भीतर जाने दिया जा रहा है। कई लोगों को तैनात पुलिसकर्मी वापस भी भेज दे रहे हैं। प्रत्येक इंट्री प्वाइंट पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा कर्बला चौक और रतन टॉकिज के पास भी बैरिकेडिंग किया गया है।

          रांची पुलिस ने शहर के कई स्थानों पर अस्थायी पुलिस पोस्ट बनाया है। इनमें चांदनी मस्जिद, रतन टॉकिज, कर्बला चौक, विक्रांत चौक, चर्च रोड, उर्दू लाइब्रेरी, एकरा मस्जिद, मल्लाह टोली सहित अन्य जगह शामिल हैं। हर पोस्ट पर पुलिस की तैनाती की गई है। उधर, जुमा को लेकर रांची के डीआईजी अनीश गुप्ता, एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा, सिटी एसपी अंशुमन कुमार पुलिस लाइन में जवानों का ब्रीफिंग किए। इसके अलावा उपद्रवियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल भी किया गया।

          डीआईजी ने बताया कि क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनी रहे। पूर्व में जो घटना हुई है, उसे लेकर कई संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल की भी तैनाती की गई है। आरएपी एचडी के बल तैनात किए गए हैं। वज्र वाहन, वाटर कैनन अन्य जिलों से भी आए हैं। एहतियातन संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। भीड़ को नियंत्रण करने के लिए ऐसा किया गया है। पुलिस और मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से तैयारी की गई है। किसी भी प्रकार की घटना नहीं होगी। लोगों से भी यह अपील है कि किसी भी अफवाह से बचें। प्रशासन और पुलिस का सहयोग करें। शांति व्यवस्था बनाए रखें।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          नूपुर शर्मा पुलिस अलर्ट मॉक ड्रिल रांची न्यूज विरोध प्रदर्शन
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.