Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 21 March 2026 || 00:07
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»साइबर फ्रॉड गैंग का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार, पाकिस्तानी कनेक्शन आया सामने
    Headline

    साइबर फ्रॉड गैंग का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार, पाकिस्तानी कनेक्शन आया सामने

    today post liveBy today post liveSeptember 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Motihari News:- पूर्वी चंपारण जिले में साइबर थाना पुलिस ने एक बड़े साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसका कनेक्शन पाकिस्तान से जुड़ा हुआ पाया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्य फरार बताए जा रहे हैं।

    गिरफ्तार युवकों की पहचान अमन कुमार (25 वर्ष), पिता चन्द्रेश्वर प्रसाद, निवासी खाप गोपालपुर, थाना केसरिया और विशाल कुमार, पिता मोहन दास, निवासी लाला छपरा, थाना केसरिया के रूप में हुई है। इनके पास से पुलिस ने 5 मोबाइल फोन, 9 सिम कार्ड, 3 एटीएम कार्ड, 3 पासबुक, 2 चेकबुक और मोबाइल के डब्बे बरामद किए हैं।

    पुलिस को जांच में यह जानकारी मिली है कि गिरोह ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लालच देकर उनके नाम से बैंक खाता और सिम कार्ड खुलवाता था। इन खातों में देशभर से साइबर ठगी के जरिए मंगाए गए पैसे ट्रांसफर किए जाते थे। पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल से कई संदिग्ध पाकिस्तानी नंबरों पर हुई चैटिंग भी मिली है, जिससे इनके विदेशी कनेक्शन की पुष्टि होती है।

    ग्रामीणों ने पुलिस को लिखित शिकायत दी थी कि मो. सदाम, विशाल कुमार दास, निखिल कुमार, अमन कुमार और स्थानीय साइबर कैफे संचालक रितेश कुमार मिलकर लोगों को योजना का लाभ दिलाने का झांसा देते थे। इसके बाद पोस्ट ऑफिस में उनके नाम पर खाते और सिम कार्ड खुलवाते और उन्हीं का इस्तेमाल साइबर ठगी में करते थे।

    पुलिस ने पहले विशाल कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद चांदमारी स्थित एक लॉज में छापेमारी की गई। यहां से कई बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड और संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए। वहीं अमन कुमार के ठिकाने से मोबाइल, सिम और चेकबुक भी जब्त किए गए।

    जांच में सामने आया कि इस गिरोह ने केसरिया थाना क्षेत्र में सैकड़ों खातों का इस्तेमाल किया। इन खातों में हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, यूपी, दिल्ली और तेलंगाना जैसे राज्यों से ठगी की रकम आती थी। गिरोह फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर कस्टम या इमरजेंसी का बहाना बनाकर पैसे मंगवाता था।

    पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट 66C, 66D के तहत केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    पाकिस्तानी लिंक साइबर क्राइम बिहार पुलिस कार्रवाई मोतिहारी साइबर फ्रॉड सरकारी योजना ठगी साइबर थाना मोतिहारी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    पटना जू में विश्व गौरैया दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम में दिया गया गौरैया संरक्षण का संदेश,शहरीकरण से खतरे में गौरैया, बचाने की अपील

    March 20, 2026

    डगरुआ में दरिंदगी के बाद बवाल , सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या , 5 घंटे तक NH-31 जाम, पुलिस जांच जारी

    March 20, 2026

    नालंदा में रिश्वत लेते बीपीआरओ गिरफ्तार,विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार घूस लेते अधिकारी पकड़ी गई

    March 20, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Zomato से खाना ऑर्डर करना पड़ा महंगा, प्लेटफॉर्म फीस में बढ़ोतरी

    Ranchi के शिप कैप्टन की होर्मुज स्ट्रेट में निधन, परिजनों की सरकार से जल्द शव लाने की मांग

    झारखंड में मिला द्वितीय विश्वयुद्ध का बम! बॉम्ब स्क्वाड ने किया अलर्ट

    पटना जू में विश्व गौरैया दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम में दिया गया गौरैया संरक्षण का संदेश,शहरीकरण से खतरे में गौरैया, बचाने की अपील

    डगरुआ में दरिंदगी के बाद बवाल , सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या , 5 घंटे तक NH-31 जाम, पुलिस जांच जारी

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.