Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 21:34
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»पुलिस ने बोधगया से संदिग्ध चीनी महिला को लिया हिरासत में
    Headline

    पुलिस ने बोधगया से संदिग्ध चीनी महिला को लिया हिरासत में

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 30, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    गया। जिले के बोधगया में चल रहे कालचक्र पूजा में टीचिंग क्लास लेने पहुंचे धर्म गुरु दलाई लामा को नुकसान पहुंचाने के लिए पहुंची कथित चीनी जासूस को बिहार पुलिस ने खुफिया इनपुट के आधार पर गुरुवार देर शाम हिरासत में लिया है। ‘संदिग्ध’ महिला सोंग शियाओलन को बोधगया थाना में रखकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

    मगध रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) एमआर नायक ने चीनी महिला के पुलिस हिरासत में होने की पुष्टि की है। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी के तरफ से मिली इनपुट के बाद महिला की सरगर्मी से गया पुलिस तलाश कर रही थी। ‘खतरे’ की गंभीरता को देखते हुए गया की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरप्रीत कौर ने चीनी महिला को जल्द गिरफ्तारी में लेने की बात कही है। पुलिस हिरासत में जिस महिला को रखा गया है, उसकी उम्र 50 वर्ष बताई जा रही है। हालांकि गया एसएसपी ने कहा कि अभी उससे पूछताछ के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।

    महिला से हर बिन्दु पर पूछताछ  तथा इनके पास उपलब्ध दस्तावेजों की जांच की रही है। उक्त महिला 19 अक्टूबर 2019 में पहली बार भारत आई। इस दौरान ये महापावन दलाई लामा की शिक्षा ग्रहण करने बोधगया आई। इसके उपरांत ये जनवरी 2020 को नेपाल गई फिर पुन: 04 दिन बाद 20 जनवरी 2020 को भारत आ गई। वीजा के शर्तों के अनुसार इन्हें लगातार 90 दिनों तक ही भारत में रहने की अनुमति थी, परन्तु इनके द्वारा इस शर्त का उल्लंघन किया गया। इसका कारण पूछने पर महिला ने बताया कि ई-टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी और कोरोना के बाद वापस नहीं लौटी और भारत में सेंट्रल तिब्बत सावा एसोसिएशन मैक्लिाडगंज, हिमाचल प्रदेश में ही रह गई। दिनांक 22 दिसम्बर को ये महापावन दलाई लामा की शिक्षा ग्रहण करने बोधगया आई थी। नियमानुसार इन्हें एफआरआरओ कोलकाता के द्वारा लीव इंडिया नोटिस जारी किया गया है और इनके वीजा को कैंसल कर दिया गया है।

    उल्लेखनीय है कि जिस संदिग्ध चीनी महिला को हिरासत में लिया गया है। उसका वीजा नंबर 901 बीएए 2 जे और पीपी नंबर ईएच 2722976 है। महिला ने भिक्षु का रूप धारण कर रखा था। उसके सिर पर बेहद छोटे-छोटे बाल हैं और दुबली-पतली है। खास बात यह है कि यह सूचना बीते कुछेक दिन पहले ही पुलिस मुख्यालय से निकल कर जिले के वरीय अधिकारियों से होते हुए बोधगया पहुंची थी।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    गया न्यूज जासूस बोधगया संदिग्ध महिला हिरासत
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026

    रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.