East Champaran News:-पताही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अपराध की साजिश रच रहे एक बदमाश को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गोनाही गांव निवासी रंजीत राम के रूप में हुई है। उसके पास से एक देसी कट्टा और मोटरसाइकिल बरामद की गई।
डीएसपी पकड़ीदयाल कुमार चंदन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति रंगपुर बाजार पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूचना के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर थानाध्यक्ष बबन कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम ने रंगपुर बाजार में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से हथियार और बाइक बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया अपराधी पूर्व में भी आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। उसके अपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।
छापेमारी दल में थानाध्यक्ष बबन कुमार के साथ पंकज कुमार, रीना कुमारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

