Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 08:22
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»पीएम मोदी का हमला- कांग्रेस की कनपट्टी पर कट्टा सटा कर सीएम उम्मीदवार घोषित किया
    Headline

    पीएम मोदी का हमला- कांग्रेस की कनपट्टी पर कट्टा सटा कर सीएम उम्मीदवार घोषित किया

    today post liveBy today post liveNovember 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Patna News:-  बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को औरंगाबाद और भभुआ में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने कांग्रेस के अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष का अपमान किया है। यह केवल व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे दलित समाज का अपमान है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस की सांठगांठ केवल सत्ता पाने के लिए है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस की कनपट्टी पर कट्टा सटा कर राजद ने अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करवाया। कांग्रेस को वही सीटें दी गईं, जो पिछले बीस साल से राजद नहीं जीत पाई है।”

    मोदी ने आगे कहा कि संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष को तक नहीं बुलाया गया — यह उनके सम्मान के साथ खुला अपमान है। उन्होंने जनता से सवाल किया, “जो अपने साथियों का सम्मान नहीं कर सके, क्या वे बिहार का भला करेंगे?”

    प्रधानमंत्री ने कहा कि राजद के नेता युवाओं को नौकरी नहीं, बल्कि रंगदारी और कट्टा चलाने की शिक्षा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि “जंगलराज” के वो दिन फिर लौटे तो राज्य में भय, भ्रष्टाचार और अपराध बढ़ेगा।

    पहले चरण में हुए बंपर मतदान का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि इस बार बिहार में राजग की अब तक की सबसे बड़ी जीत होगी। मोदी ने कहा कि महिलाओं को सम्मान और सशक्तिकरण केवल एनडीए सरकार ने दिया है — नगर निकाय और पंचायत चुनाव में 50% आरक्षण, नौकरियों में 35% आरक्षण और स्वरोजगार के लिए 1 करोड़ 40 लाख महिलाओं को आर्थिक सहायता दी गई है।

    प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं जो कहता हूं, वही करता हूं।” उन्होंने याद दिलाया कि केंद्र सरकार ने धारा 370 हटाई, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को 10% आरक्षण दिया, और बिहार के 60 लाख गरीब परिवारों को पक्का घर दिया है।

    उन्होंने कहा कि यदि राजग की सरकार दोबारा बनी, तो किसानों को सम्मान राशि में 3,000 रुपये की बढ़ोतरी कर प्रति वर्ष 9,000 रुपये दिए जाएंगे। मोदी ने मंच से राजग उम्मीदवारों को विजयी बनाने की अपील की।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    अनुसूचित जाति कांग्रेस अध्यक्ष अपमान प्रधानमंत्री मोदी बिहार दौरा बिहार चुनाव 2025 राजग बनाम महागठबंधन राजद कांग्रेस विवाद
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.