Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 05:03
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»पीएम मोदी ने बिहार को दी 36,000 करोड़ की सौगात, पूर्णिया एयरपोर्ट से शुरू हुई उड़ान, मोदी बोले – बिहार की नई उड़ान
    Headline

    पीएम मोदी ने बिहार को दी 36,000 करोड़ की सौगात, पूर्णिया एयरपोर्ट से शुरू हुई उड़ान, मोदी बोले – बिहार की नई उड़ान

    today post liveBy today post liveSeptember 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Purnia News:- बिहार के सीमांचल और उत्तर बिहार के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया के जीरो माइल (गुलाबबाग) स्थित एसएसबी मैदान से राज्य को 36,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। कार्यक्रम की सबसे बड़ी उपलब्धि पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन रहा। प्रधानमंत्री मोदी ने नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण किया और पूर्णिया से अहमदाबाद के लिए पहली वाणिज्यिक उड़ान को हरी झंडी दिखाई। 76-सीटर विमान के उड़ान भरते ही पूरे सीमांचल में उत्साह की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री ने कहा, “पूर्णिया अब उड़ान भर रहा है। यह सिर्फ एयरपोर्ट नहीं, यह नए बिहार की उड़ान है।”

    मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत पूर्णिया की स्थानीय भाषा में कर लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है और इसी कड़ी में 36,000 करोड़ की परियोजनाएं राज्य को समर्पित की जा रही हैं। इनमें विक्रमशिला–कटारिया नई रेल लाइन का शिलान्यास, अररिया–गलगलिया रेलखंड का उद्घाटन, सड़क एवं आधारभूत संरचना परियोजनाएं, राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की स्थापना, स्वास्थ्य और शिक्षा योजनाओं का लोकार्पण शामिल हैं। मखाना बोर्ड से कोसी और मिथिला क्षेत्र के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

    कार्यक्रम राजनीतिक दृष्टि से भी बेहद अहम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 2025 के विधानसभा चुनावों में जनता एनडीए को “50 नहीं, बल्कि 100 प्रतिशत सीटें” दिलाकर रिकॉर्ड बनाए।

    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी ने खास ध्यान खींचा। लंबे समय बाद पीएम और सीएम एक साथ मंच पर नजर आए। नीतीश कुमार ने कहा कि जब से एनडीए में लौटे हैं, बिहार का सर्वांगीण विकास हुआ है और आगे भी यही सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने माना कि अतीत में कुछ गलतियां हुई थीं, लेकिन अब सब मिलकर बिहार की तरक्की के लिए काम करेंगे।

    डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि ये परियोजनाएं बिहार को नई दिशा देंगी। लाखों की भीड़ से सजे इस कार्यक्रम में पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल रहा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों के लिए अलग व्यवस्थाएं की गई थीं।

    पूर्णिया का यह आयोजन केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि बिहार के विकास की नई उड़ान का प्रतीक बन गया।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    नीतीश कुमार मोदी मंच साझा पीएम मोदी बिहार दौरा पूर्णिया एयरपोर्ट उद्घाटन बिहार को 36 हजार करोड़ परियोजना बिहार विकास योजना
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.