चाईबासा।
पुलिस की टीम ने टेबो थाना क्षेत्र अंतर्गत बोबोंगा गांव के पहाड़ी इलाके से शुक्रवार को पीएलएफआई के एरिया कमांडर सुखराम सांडी पूर्ति उर्फ हरसिंह सांडी उर्फ मोदी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार एरिया कमांडर से पूछताछ की जा रही है।
जानकारी अनुसार पश्चिमी सिंहभूम निवासी एरिया कमांडर पर लेवी और रंगदारी वसूलने का आरोप है। व झरझ,टोकलो, बंदगांव, कराईकेला,टेबो और चक्रधरपुर में सक्रिय रहकर कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार और ईट भट्ठा मालिकों से लेवी वसूलता था। रंगदारी नहीं मिलने पर वाहनों को जलाकर दबाव बनाता था।
बताया जाता है कि सुखराम पांच साल पहले ही पीएलएफआई संगठन से जुड़ा था। काफी कम समय में ही वह कुख्यात हो गया था और पुलिस बल के साथ उसका दो बार मुठभेड़ भी हो चुका था,पर वह भाग निकला। तब से पुलिस उसकी तलाश में थी।


