Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 11 June 2026 || 03:53
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पीएलएफआई का एक लाख का इनामी एरिया कमांडर आलोक यादव ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस ने किया सम्मानित
          Headline

          पीएलएफआई का एक लाख का इनामी एरिया कमांडर आलोक यादव ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस ने किया सम्मानित

          today post liveBy today post liveDecember 19, 2025Updated:December 19, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Latehar News:- झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान को एक बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के सक्रिय एरिया कमांडर और एक लाख रुपये के इनामी नक्सली आलोक यादव ने शुक्रवार को लातेहार पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण के दौरान उसने एक देसी कार्बाइन और चार जिंदा गोलियां भी पुलिस को सौंपीं।

          आलोक यादव मूल रूप से लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र का रहने वाला है और लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उसने लातेहार पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इस अवसर पर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के कई वरीय अधिकारी भी मौजूद थे।

          पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया कि जिले में नक्सलियों के खिलाफ लगातार सघन और प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई और दबाव के कारण नक्सली संगठन कमजोर हो रहे हैं। इसी का परिणाम है कि पीएलएफआई का एरिया कमांडर आलोक यादव मुख्यधारा में लौटने के लिए आगे आया और आत्मसमर्पण किया।

          एसपी ने बताया कि आलोक यादव के खिलाफ झारखंड के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 35 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें लेवी वसूली, हथियार तस्करी, पुलिस पर हमले और दहशत फैलाने जैसी घटनाएं शामिल हैं। सरकार की आत्मसमर्पण नीति के तहत उसे पुनर्वास और भविष्य में सहयोग का भरोसा दिया गया है।

          एसपी कुमार गौरव ने क्षेत्र में सक्रिय अन्य नक्सलियों से भी आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मार्च 2026 तक पूरे क्षेत्र को नक्सलमुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। पुलिस और सुरक्षा बल इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

          आत्मसमर्पण कार्यक्रम में एसएसबी कमांडेंट राजेश सिंह, सीआरपीएफ कमांडेंट यादराम बुनकर, द्वितीय कमान अधिकारी आरसी मिश्रा, डीएसपी अरविंद कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          इनामी नक्सली आलोक यादव झारखंड नक्सल विरोधी अभियान पीएलएफआई एरिया कमांडर बालूमाथ नक्सली खबर लातेहार नक्सल आत्मसमर्पण
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          June 10, 2026

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          June 10, 2026

          रिशु श्री टेंडर घोटाला: एसवीयू ने तीन अधिकारियों को किया गिरफ्तार, आईएएस संजीव हंस की तलाश जारी, जांच तेज

          June 10, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          रिशु श्री टेंडर घोटाला: एसवीयू ने तीन अधिकारियों को किया गिरफ्तार, आईएएस संजीव हंस की तलाश जारी, जांच तेज

          हजारीबाग के स्वर्ण व्यवसायी विक्की सोनी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, जीजा समेत दो गिरफ्तार

          भागलपुर बाइपास पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, महिला की मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.