Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 20:33
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»झारखंड पार्टी नेता सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में खूंटी जिला बंद, सड़कों पर उतरे लोग
          Headline

          झारखंड पार्टी नेता सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में खूंटी जिला बंद, सड़कों पर उतरे लोग

          today post liveBy today post liveJanuary 8, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Khunti News:- अखिल भारतीय झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ झारखंड आंदोलनकारी सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में गुरुवार को खूंटी जिला पूरी तरह बंद रहा। सुबह से ही आक्रोशित लोग सड़कों पर उतर आए और स्वेच्छा से दुकानों व प्रतिष्ठानों को बंद कराया। बंद का व्यापक असर खूंटी, कर्रा, तोरपा और हुटार समेत जिले के कई इलाकों में देखने को मिला।

          खूंटी, रांची–खूंटी, खूंटी–सिमडेगा और तोरपा–रांची मुख्य मार्ग पर जगह-जगह सड़क जाम किया गया, जिससे वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। तोरपा में प्रखंड प्रमुख रोहित सुरीन के नेतृत्व में बंद को सफल बनाया गया और बाजार पूरी तरह बंद रहे। बंद के दौरान आम जनजीवन प्रभावित रहा, हालांकि कहीं से अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

          उल्लेखनीय है कि चलागी हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक रहे सोमा मुंडा, जो कई बार विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके थे, की बुधवार देर रात जमुवा दाग के पास अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। गुरुवार सुबह उनका शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां बड़ी संख्या में समर्थक और शुभचिंतक मौजूद रहे।

          खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा भी सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो से फोन पर बातचीत कर हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी और मामले के त्वरित खुलासे का निर्देश दिया।

          राजनीतिक और सामाजिक संगठनों में आक्रोश

          सोमा मुंडा की हत्या को लेकर जिले सहित पूरे राज्य में शोक और आक्रोश का माहौल है। विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने घटना की कड़ी निंदा की है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा, कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव नईमुद्दीन खान, पूर्व सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार, झारखंड पार्टी के नेता योगेश वर्मा सहित कई नेताओं ने हत्या को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

          साथ ही मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और सुरक्षा प्रदान करने की भी मांग उठाई जा रही है। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर कानून के कठघरे में खड़ा किया जाएगा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.