मुजफ्फुरपुर।
पीडीए गठबंधन की प्रत्याशी वीणा यादव के समर्थन में शनिवार को आयोजित चुनावी सभा में मंच अचानक टूट कर जमीन पर आ गिरा। इससे मंच पर विराजमान जाप नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव सहित कई कार्यकर्ता गिर पड़े। इसमें पप्पू यादव के हाथ में काफी चोटे आई है, जिनका प्राथमिक उपचार कराया गया है। वे मीनापुर विधानसभा क्षेत्र के झपहां ट्रेनिंग कॉलेज के समीप चुनावी सभा को संबाेधित करने आए थे।


