Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 08:55
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Patna: भाजपा सांसद रामकृपाल पर हमले के मामले में एसआईटी गठित, होगी कठोर कार्रवाई
          Headline

          Patna: भाजपा सांसद रामकृपाल पर हमले के मामले में एसआईटी गठित, होगी कठोर कार्रवाई

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 2, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Patna: BJP candidate from Patliputra Contituency Ramkirpal Yadav addresse a press conference along with Bihar Deputy CM Samrat Choudhry, in Patna, Sunday, June 02, 2024 Photo/Aftab Alam Siddiqui
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Patna:  बिहार के पाटलीपुत्र लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और वर्तमान सांसद रामकृपाल यादव के काफिले पर मसौढ़ी में शनिवार रात हुए जानलेवा हमले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी।

          सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार का रूख स्पष्ट है। इस मामले में जो भी दोषी हैं वो नप जाएंगे। उन्होंने कहा कि हार की बौखलाहट से राजद के गुंडों ने रामकृपाल यादव के ऊपर पाटलिपुत्र में फायरिंग कर दी। इसकी जांच के लिए हमने एसआईटी बना दी है और एक-एक पर कठोरतापूर्वक कार्रवाई होगी। राजद फिर बिहार में गुंडाराज बहाल करना चाहती है।

          इस मौके पर राम कृपाल ने कहा कि शनिवार शाम वह क्षेत्र के पोलिंग बूथ का भ्रमण करने के लिए निकले थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि स्थानीय विधायक रेखा देवी बूथ पर मतदान को बाधित करने की कोशिश कर रही हैं। वह मौके पर पहुंचे। इसके बाद वे दूसरे गांव के लिए निकले तो पहले से ही कुछ लोग बंदूक के साथ वहां मौजूद थे। कुछ लोगों ने उनपर तीन-चार फायरिंग कर दी।

          इसके बाद जब भाजपा समर्थकों ने पूछा कि सांसद पर गोली क्यों चल रहे हो, तो उन्होंने समर्थकों पर भी राइफल के बट से हमला कर दिया। हालांकि, उनकी जान बच गई। ऐसा हो सकता था कि वे उनकी जान ले लेते। उन्होंने कहा कि हम कभी ऐसा सोच भी नहीं सकते थे। उन्होंने कहा कि पाली और दानापुर में भी उनके कार्यकर्ताओं को पीटा गया।

          उल्लेखनीय है कि पाटलिपुत्र से भाजपा उम्मीदवार पर शनिवार करीब 7.30 बजे तिनेरी-मठिया गांव के पास उनकी गाड़ी पर कुछ बदमाशों ने फायरिंग कर दी। हालांकि, रामकृपाल यादव पूरी तरह सुरक्षित हैं लेकिन उनके काफिले के साथ चल रहे एक युवक पर उन बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया और उसका सिर फोड़ दिया।

          अंतिम चरण के मतदान के दिन रामकृपाल यादव के समर्थकों और मसौढ़ी विधायक के बीच विवाद हुआ था। लोग नाराज थे कि विधायक मतदान केंद्र पर कैसे आ गयीं। विवाद की सूचना मिलने पर रामकृपाल यादव भी तिनेरी गांव पहुंच गए थे। जब वहां से रामकृपाल यादव लौट रहे थे तब उन्हें निशाना बनाया गया था। पटना पुलिस ने हमलावारों की पहचान कर लेने का दावा किया है और बताया है कि हमला करने वाले तिनेरी मठिया के ही हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          BJP MP hurt by assault incident Ram Kripal Yadav SIT
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.