Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 13 March 2026 || 12:04
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Patna: सम्राट चौधरी बने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष
    Headline

    Patna: सम्राट चौधरी बने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 23, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Patna:  बिहार भारतीय जनता पार्टी ने बिहार प्रदेश में अपने प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया है। अब बिहार में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी होंगे। इनकी नियुक्ति को लेकर आधिकारिक ऐलान भाजपा की तरफ से कर दिया गया है। सम्राट चौधरी के बिहार भाजपा का नया अध्यक्ष घोषित होने के बाद दल के विधायकों, विधान पार्षदों की ओर से उन्हें बधाईयां दी जा रही हैं।

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने तत्काल प्रभाव से सम्राट चौधरी को बिहार का अध्यक्ष बनाया है। नड्डा ने पत्र जारी करते हुए कहा है कि बिहार विधान परिषद के सदस्य सम्राट चौधरी बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इन्हें मंच संचालन की जिम्मेदारी दी गई। अब उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

    सम्राट चौधरी पिछले कई दिनों से हर मुद्दे पर सीधे नीतीश कुमार पर हमलावर हैं। उन्होंने शपथ ली है कि जब तक वे नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से बेदखल नहीं कर देंगे तब तक पगड़ी बांधे रखेंगे। सितंबर में संजय जायसवाल का प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल खत्म हो गया था लेकिन लगातार दो विधानसभा उपचुनाव और अमित शाह के दौरे के कारण ये नियुक्ति टल रही थी।

    सम्राट चौधरी बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वे डॉ. संजय जायसवाल का स्थान लेंगे। सम्राट चौधरी मुंगेर जिले के हैं और कद्दावर नेता शकुनी चौधरी के बेटे हैं। कुशवाहा समाज से आने वाले सम्राट चौधरी की अपने समाज में मजबूत पकड़ है। ये राबड़ी देवी सरकार में भी मंत्री रहे हैं। वर्ष 1999 में कृषि मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसके अलावा सीएम नीतीश ने इन्हें जदयू कोटे से भी मंत्री बनाया था। वर्ष 2014 में शहरी विकास और आवास विभाग के मंत्री रह चुके हैं। वर्ष 2018 में इन्हें बिहार प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाया गया।

    अब भाजपा का मन बनिया से भर गया है, इसलिए महतो से मन भरना है- राबड़ी

    सम्राट चौधरी को भाजपा का नया बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने उन्हें तीखे अंदाज में बधाई दी है। राबड़ी देवी ने गुरुवार को यहां कहा कि अब भाजपा का मन बनिया से भर गया है। इसलिए महतो से मन भरना है। इससे भाजपा को कोई फायदा नहीं होने वाला है लेकिन सम्राट चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई और शुभकामना देते हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा के इस फैसले का 2024 के चुनाव पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। क्योंकि, जनता सब देख रही है। ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा ने कुशवाहा वोटों को साधने के लिए सम्राट चौधरी की ताजपोशी की है। अब भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में ही 2024 का लोकसभा चुनाव होगा।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    पटना न्यूज प्रदेश अध्यक्ष बिहार भाजपा सम्राट चौधरी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026

    रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    झारखंड-बिहार सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.