Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 23:53
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Patna: राजद ने पूर्णिया लोकसभा सीट से बीमा भारती को दिया टिकट, इधर कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने कहा किसी भी स्थिति में पूर्णिया छोड़कर नहीं जाएंगे
          Headline

          Patna: राजद ने पूर्णिया लोकसभा सीट से बीमा भारती को दिया टिकट, इधर कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने कहा किसी भी स्थिति में पूर्णिया छोड़कर नहीं जाएंगे

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 27, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Patna: राजद और कांग्रेस उम्मीदवार के खींचतान के बीच कुछ दिन पूर्व जदयू छोड़कर राजद में शामिल होने वाली रुपौली से पांच बार विधायक रही बीमा भारती ने पूर्णिया से लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है।  बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि राजद ने पूर्णिया से चुनाव लड़ने का सिंबल उन्हें दे दिया है और वह तीन अप्रैल को नामांकन करेंगी। बीमा भारती का लालू यादव से सिंबल लेते फोटो वायरल हो रहा है। गौरतबल हो कि हाल में अपनी पार्टी जाप का कांग्रेस में विलय करने के बाद बाहुबली नेता पप्पू यादव महागठबंधन के तरफ से पूर्णिया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की बात कही थी।

          बीमा भारती ने प्रेसवार्ता में कहा कि तीन दिन पूर्व ही उन्हें राजद ने पार्टी का सिंबल दे दिया था। जिस दिन हम राजद को ज्वाइन किये उसी दिन तय हो गया था कि पूर्णिया से हम ही चुनाव लड़ेंगे। पूर्णिया लोकसभा सीट से पप्पू यादव की दावेदारी पर उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर मैं कुछ नहीं कह सकती। हां, पप्पू यादव हमारे गार्जियन हैं। हम उनका सम्मान करते हैं। वे अपनी पार्टी कांग्रेस में विलय किये हैं और महागठबंधन का हिस्सा बन गये हैं। वो हमारे पक्ष में चुनाव प्रचार भी करेंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि कांग्रेस के साथ वह भी मेरा साथ देंगे।

          भारती ने कहा कि महागठबंधन में सब कुछ ठीक है। किसी तरह की कोई दरार नहीं है। पूरी मजबूती के साथ बिहार में चुनाव लड़ने जा रहे हैं। चालीस की चालीस सीट महागठबंधन की झोली में आएगा। उन्होंने पूर्णिया की जनता को आश्वस्त किया कि लालू यादव का आशीर्वाद मिल गया है। पूर्णिया से वो राजद की उम्मीदवार होंगी और तीन अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

          लालू पिता, राबड़ी राजमाता तथा तेजस्वी मेरे भाई : बीमा भारती
          बीमा भारती ने कहा कि लालू पिता, राबड़ी राजमाता तथा तेजस्वी मेरे भाई हैं, 3 अप्रैल को करूंगी पर्चा दाखिल। बीमा भारती ने कहा कि नामांकन के बाद हम सभी लोग रंगभूमि मैदान में इकट्ठा होकर सम्मेलन करेंगे। मैं महा गठबंधन से उम्मीदवार हूं और मुझे सिंबल मिल गया है। बीमा भारती ने बताया कि लालू यादव मेरे पिता है और उन्होंने अपनी पुत्री को टिकट के रूप में अपना आशीर्वाद दिया है और तेजस्वी यादव ने एक भाई के नाते बहन का रिश्ता निभाया है। राजमाता तथा पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी जी का भी मुझे आशीर्वाद मिल गया है ।

          किसी भी स्थिति में पूर्णिया छोड़कर नहीं जाएंगे- पप्पू
          वहीं इस सीट पर कई महीनों से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे पप्पू यादव ने एक बार साफ कर दिया है कि वह किसी भी स्थिति में पूर्णिया छोड़कर नहीं जाएंगे। फिर चाहे मेरी जान ही क्यों न चली जाए। पूर्णिया में बीमा भारती के सवालों का जवाब देते हुए पप्पू यादव ने कहा कि वह हमारी बेटी जैसी है जहां तक चुनाव का सवाल है तो वह दिल्ली में तय होगा । गठबंधन में सोनिया गांधी हैं, राहुल गांधी हैं, खड़गे साहब है, लालू जी हैं। वह तय करेंगे कि पप्पू यादव पूर्णिया से चुनाव लड़ेगा या नहीं। उन्होंने फिर से दोहराया कि पूर्णिया मेरी मां है और मां को छोड़कर बेटा कहीं नहीं जाएगा । हालांकि गठबंधन से उन्हें टिकट नहीं मिलता है तो उनका अगला कदम क्या होगा, इसको लेकर वह दिल्ली की तरफ उम्मीदें लगाए हुए हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bima Bharti Pappu Yadav Purnia Lok Sabha rjd
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.