Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 12 March 2026 || 08:59
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Patna: बिहार के बक्सर में दिल्ली से कामाख्या जाने वाली नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत ,ट्रेन की 8 बोगी पटरी से उतरी
    Headline

    Patna: बिहार के बक्सर में दिल्ली से कामाख्या जाने वाली नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत ,ट्रेन की 8 बोगी पटरी से उतरी

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Patna: दिल्ली से असम के कामख्या तक जाने वाली ट्रेन नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 2506) बिहार में बक्सर जिले के रघुनाथपुर स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। ट्रेन की आठ बोगियां पटरी से उतर गई, जबकि दो बोगी पलट गई। पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अब तक आठ बगिया पटरी से उतरी हैं। जिसमें से चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। कई लोग घायल भी हैं। घायलों की जानकारी अभी नहीं प्राप्त हुई है। मेडिकल टीम के साथ दुर्घटना राहत यान को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।

    डुमरांव के एसडीएम पंकज कुमार ने बताया कि ट्रेन की कुल 8 बोगी डिरेल हुई है और बोगी पलट गई है। इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। ग्रामीणों और प्रशासन की मदद से जख्मी यात्रियों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया जा रहा है। फिलहाल जख्मी लोगों की संख्या बताने में पुलिस असमर्थ है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के अनुसार हादसे में संभावित मृतकों और जख्मियों की संख्या रेस्क्यू ऑपरेशन के खत्म होने के बाद ही बताया सकता है।

    बिहार ट्रेन हादसे को लेकर केंद्रीय मंत्री और बक्सर के सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने कहा है कि हमारे बक्सर क्षेत्र में एक दुखद घटना घटी है। नॉर्थ ईस्ट सुपरफास्ट ट्रेन के कुछ डिब्बे रघुनाथपुर स्टेशन पर पटरी से उतर गए हैं। उन्होंने कहा, मुझे पता चला है कि तीन डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। मैंने डीजी एनडीआरएफ, मुख्य सचिव, डीएम, डीजी और जीएम रेलवे से बात की है। मैंने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है और वे बचाव कार्य में लगे और लोगों की मदद करें। मेडिकल टीमें भेजी गई है। मैं भी रघुनाथपुर, बक्सर जा रहा हूं।

    दानापुर रेल मंडल की तरफ से जारी शुरुआती जानकारी के मुताबिक़ रघुनाथपुर स्टेशन के निकट बुधवार की रात  21.35 बजे आनंद विहार टर्मिनल से चलकर कामाख्या जाने वाली गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

    हेल्पलाइन नंबरः
    PNBE – 9771449971
    DNR – 8905697493
    ARA – 8306182542
    COML CNL – 7759070004

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    असम दिल्ली दुर्घटनाग्रस्त नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस पटना न्यूज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026

    रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.