Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 18 May 2025 || 22:08
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Patna: सात जन्मों तक भाजपा के साथ नहीं जाएंगे नीतीश कुमार: ललन सिंह
    Headline

    Patna: सात जन्मों तक भाजपा के साथ नहीं जाएंगे नीतीश कुमार: ललन सिंह

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 28, 2023Updated:September 28, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Patna:  जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जमकर हमला बोला और मीडिया में जान बूझकर भ्रम फैलाने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने गुरुवार को यहां कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता के प्रतीक हैं और वो सात जन्मों तक भाजपा के साथ नहीं जाएंगे।

    ललन सिंह ने कहा कि मोदी मीडिया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा के साथ जाने की झूठी खबरें दिखाकर लोगों के बीच भ्रम फैला रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह मोदी मीडिया के डायरेक्टर हैं और उन्हीं के इशारे पर ये सारा काम हो रहा है। साथ ही कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोशिशों के चलते आज देश का पूरा विपक्ष एक मंच पर आया है जो साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगा।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोई नजदीकी भाजपा से नहीं है और वो राज्य के लोगों की भलाई के लिए दिन-रात अपना काम कर रहे हैं। विपक्षी आईएनडीआईए गठबंधन बन जाने के बाद केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार घबराहट में है और वो जान बूझकर ऐसी झूठी खबरें फैला रही है।

    राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा नेता सुशील मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उनके बयान का कोई नोटिस नहीं लेता है। सुशील मोदी इसी तरह प्रतिदिन मीडिया में बने रहने के लिए अनाप-शनाप बयान देते रहते हैं। उन्होंने कहा कि वो चाहेंगे कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व उनके अनर्गल बयानों का नोटिस ले और उन्हें केंद्र में कोई पद दे दे।

    सुशील मोदी ने कहा, हताश ललन सिंह भाषा की मर्यादा खो रहे

    राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार सूरज (भाजपा) पर थूकने का दुस्साहस नहीं करेंगे। क्योंकि, ऐसा करने वाला खुद ही अपना चेहरा गंदा करता है। उन्होंने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि नीतीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाजे बंद हैं। लालू प्रसाद उन पर भरोसा नहीं करते और पार्टी के सांसदों-विधायकों का भविष्य अनिश्चित है। इसलिए हताश जदयू अध्यक्ष ललन सिंह भाषा की मर्यादा खो रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी और केंद्र सहित कई राज्यों में सत्तारूढ़ भाजपा के लिए मात्र एक राज्य में सीमित 44 विधायकों वाले दल के अध्यक्ष को बोलने से पहले अपनी हैसियत भी देखनी चाहिए। नीतीश कुमार सत्ता के लिए भाजपा और राजद, दोनों को बार-बार धोखा चुके हैं। उन पर कोई भरोसा नहीं करता। नीतीश कुमार केवल लालू प्रसाद पर दबाव बनाने के लिए देवीलाल की जयंती में शामिल न होकर दीनदयाल उपाध्याय की जयंती में आए थे। इस पर उनके फिर पलटी मारने की अटकल लगाना निराधार है। सुशील मोदी ने कहा कि जिस व्यक्ति ने भाजपा से दूर रहने के लिए मिट्टी में मिल जाने की कसम तोड़ दी और जो अपना आधार वोट ट्रांसफर कराने की क्षमता भी खो चुके हैं, उन्हें एनडीए क्यों वापस लेगा?

    भाजपा की कृपा से पांच बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे नीतीश कुमार : सम्राट चौधरी

    जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के बयान कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी की तरफ देखना तो दूर थूकने भी नहीं जाएंगे पर बिहार की राजनीति गरमा गयी है। उनके बयान पर पलटवार करते हुए गुरुवार को बिहार भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार ने भाजपा पर कोई कृपा नहीं की है बल्कि भाजपा की कृपा से पांच बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे।

    सम्राट चौधरी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जनता दल यूनाइटेड को बुला कौन रहा है ? भाजपा ने नीतीश कुमार को पलटू कुमार पहले ही घोषित कर दिया है। लालू प्रसाद नीतीश कुमार को पलटू कुमार कहते थे तो वे पलटू कुमार हो ही गए। नीतीश कुमार पर भाजपा की कृपा है कि भाजपा ने उनकी राजनीतिक उत्पत्ति की। नीतीश कुमार की कोई कृपा भाजपा पर नहीं है बल्कि भाजपा की कृपा से वे बिहार के मुख्यमंत्री बनें।

    रा

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    जदयु नीतीश पटना न्यूज भाजपा विपक्ष सात जन्म
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    पुलिस ने शराब पार्टी करते चार वनपाल सहित पांच को किया गिरफ्तार

    May 18, 2025

    पत्नी ने अपने पति के ह/त्या करने वालों से लिया खौफनाक बदला,तीन लाख रुपये की सुपारी देकर इस वारदात को अंजाम दिलवाया, चार गिरफ्तार

    May 18, 2025

    JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी की सचिव पद पर हुई जीत

    May 18, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    पुलिस ने शराब पार्टी करते चार वनपाल सहित पांच को किया गिरफ्तार

    पत्नी ने अपने पति के ह/त्या करने वालों से लिया खौफनाक बदला,तीन लाख रुपये की सुपारी देकर इस वारदात को अंजाम दिलवाया, चार गिरफ्तार

    JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी की सचिव पद पर हुई जीत

    हेमंत सरकार ने ‘मंईयां सम्मान योजना’ को बना दिया ‘महिला अपमान योजना’ – आजसू

    मोतिहारी पुलिस ने पंजाब से बिहार लाई जा रही शराब की बड़ी खेप किया बरामद,दो गिरफ्तार

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.