Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 14 September 2026 || 04:08
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Patna: केके पाठक ने बीपीएससी को पत्र लिखकर दी कोर्ट में घसीटने की धमकी
          Headline

          Patna: केके पाठक ने बीपीएससी को पत्र लिखकर दी कोर्ट में घसीटने की धमकी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 9, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          –शिक्षा विभाग और बीपीएससी में बढ़ी तरकरार

          Patna:  बिहार में शिक्षा विभाग और राजभवन में चली तकरार अभी थमी भी नहीं कि शिक्षा विभाग और बिहार लोक सेवा आयोग अब आमने-सामने आ गए हैं। बीपीएससी के पत्र के जवाब में शिक्षा विभाग के अपर सचिव केके पाठक ने भी एक और पत्र आयोग को लिखा है और कहा है कि इस विवाद को अधिक बढ़ावा नहीं दें वरना मामला न्यायालय तक पहुंच सकता है।

          इस मामले की शुरुआत तब हुई जब माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने बीपीएससी के सचिव को पत्र भेजकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मियों और शिक्षकों को शिक्षक अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र सत्यापन कार्य से अलग करने का आग्रह किया था। इस पत्र के जरिए कहा गया था यह प्रतिनियुक्ति किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है और न ही यह शिक्षा हित में है। इसके बाद आयोग के सचिव ने भी शिक्षा विभाग के सचिव को पत्र लिखकर संविधान के दायरे में रहने की हिदायत दी थी।

          बीपीएससी के पत्र के जवाब में शनिवार को शिक्षा विभाग की तरफ से पत्र जारी कर कहा गया है कि आयोग के तरफ से जो पत्र लिखा गया है उसके संदर्भ में यह कहना है कि बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक (नियुक्ति, स्थानान्तरण, अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवा शर्त) नियमावली में विहित प्रावधानों के विपरीत आयोग द्वारा की जा रही कार्रवाई से ध्यान भटकाव के लिए अनर्गल एवं अवांछित तथ्यों का उल्लेख किया गया है, जो न आवश्यक है और न ही उचित।

          आयोग अपनी कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र है एवं इसकी सूचना शिक्षा विभाग के तरफ से पहले ही दी जा चुकी है। आयोग की आंतरिक प्रक्रिया का निर्वहन वह स्वयं करे। इसमें विभाग को कुछ नहीं कहना है। फिर भी आपकी तरफ से जो विभाग की तरफ से दबाव बनाने का जो तथ्य दिया गया है वह अनुचित एवं अस्वीकार्य है। आयोग अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए स्वतंत्र है लेकिन आयोग नियुक्ति नियमावली में विहित प्रावधानों के विपरीत ऐसा कोई कार्य न करे, जिससे भविष्य में अनावश्यक न्यायालयीय वादों का कारण बने।

          शिक्षा विभाग ने कहा है कि विभाग आयोग का ध्यान बिहार राज्य अध्यापक (नियुक्ति, स्थानान्तरण, अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवाशर्त्त) नियमावली, 2023 के नियम 7 (ii) 7 (vii) 7 (viii) एवं 9 (i) की ओर आकृष्ट किया जाता है। उसका अनुपालन आवश्यक है ताकि नियुक्ति प्रक्रिया के ससमय एवं सफल पूर्णीकरण में कोई बाधा उत्पन्न न हो। इसके बावजूद अनर्गल शब्दों का प्रयोग करते हुए अनावश्यक पत्राचार में ऊर्जा व्यय करना अनुचित है।

          शिक्षा विभाग ने कहा है कि आपने यह भी लिखा है कि बिहार लोक सेवा आयोग, शिक्षा विभाग या राज्य सरकार के नियंत्रणाधीन नहीं है। शिक्षा विभाग आपको यह स्पष्ट करना चाहता है कि ऑटोनॉमी का अर्थ एनार्की (अराजकता) नहीं है। शिक्षा विभाग ने कहा कि आयोग अपनी स्वायत्तता के नाम पर विवेकहीन एवं मूर्खतापूर्ण निर्णय नहीं ले सकता है और स्थापित परम्पराओं से इतर नहीं जा सकता है।

          शिक्षकों की नियुक्ति के संबंध में प्रशासी विभाग, शिक्षा विभाग है और संबंधित नियमावली में कई जगह लिखा है कि परीक्षा की विभिन्न पहलुओं पर प्रशासी विभाग से चर्चा कर ही कार्य किया जाएगा। अन्त में यह उल्लेख करना है कि जब मुख्य सचिव, बिहार द्वारा निर्गत पत्रांक 258/सी. दिनांक 06.09.23 द्वारा यह स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गई थी तो पुनः आपका यह पत्र भेजना अनावश्यक एवं बचकानी हरकत है। अतः इस पत्र को मूल रूप में आपको लौटाया जाता है।

          केके पाठक पटना न्यूज पत्र बीपीएससी शिक्षा विभाग
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सीएम सम्राट चौधरी बोले- दुनिया भारत का उदय देख रही है ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को बताया भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का प्रतीक

          September 13, 2026

          अखंड सौभाग्य की कामना का पर्व हरितालिका तीज का अनुष्ठान शुरू, नहाय-खाय पर महिलाओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

          September 13, 2026

          अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसी, तीन महिलाओं समेत चार की मौत की सूचना कतरास के कुमारपट्टी में हादसा, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; बीसीसीएल और प्रशासन के नहीं पहुंचने पर लोगों में आक्रोश

          September 13, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सीएम सम्राट चौधरी बोले- दुनिया भारत का उदय देख रही है ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को बताया भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का प्रतीक

          अखंड सौभाग्य की कामना का पर्व हरितालिका तीज का अनुष्ठान शुरू, नहाय-खाय पर महिलाओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

          अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसी, तीन महिलाओं समेत चार की मौत की सूचना कतरास के कुमारपट्टी में हादसा, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; बीसीसीएल और प्रशासन के नहीं पहुंचने पर लोगों में आक्रोश

          ड्यूटी के दौरान SSB जवान ने खुद की रायफल से मारी गोली, प्रेम प्रसंग से जुड़ा शक

          बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने स्कूल के गेट और बाउंड्री पर दागीं करीब 22 गोलियां, पर्चा में 50 लाख की रंगदारी मांगी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.