Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 10 June 2026 || 16:31
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Patna: बिहार की रुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव में निर्दलीय शंकर सिंह ने जदयू के उम्मीदवार कलाधर मंडल को हराया
          Headline

          Patna: बिहार की रुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव में निर्दलीय शंकर सिंह ने जदयू के उम्मीदवार कलाधर मंडल को हराया

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 13, 2024No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Patna:  बिहार में पूर्णिया जिले की रुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने जीत दर्ज की है। उन्होंने 8,211 वोटों से जदयू के कलाधर मंडल को हराया। शंकर सिंह को जहां 67,779 मत प्राप्त हुए, वहीं कलाधर मंडल को 59,586 मत मिले। महागठबंधन समर्थित राजद की उम्मीदवार बीमा भारती तीसरे नंबर पर रहीं। बीमा भारती को कुल 30108 वोट मिले।

          रूपौली उपचुनाव का परिणाम बेहद चौंकाने वाला रहा। निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने जदयू के उम्मीदवार कलाधर मंडल को सीधी टक्कर में मात दी। राजद उम्मीदवार बीमा भारती शुरू से ही लगातार तीसरे नंबर पर रहीं। छह राउंड के बाद निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने बढ़त बनायी, जिसे अंत तक बरकरार रखा। गयारहवें राउंड की गिनती के बाद शंकर सिंह को 6,838 मतों का बढ़त प्राप्त था। कुल 12 राउंड की गिनती के बाद शंकर सिंह ने जदयू के कलाधर मंडल को हराकर रूपौली सीट अपने नाम किया। शंकर सिंह को कुल 67,779 मत प्राप्त हुए जबकि जदयू के कलाधर मंडल को 59,568 वोट मिले।

          उल्लेखनीय है कि रूपौली से चार बार चुनाव जीत चुकीं पूर्व विधायक बीमा भारती ने जदयू का साथ छोड़कर राजद का दामन थाम लिया था। पिछले विधानसभा चुनाव 2020 में इस सीट से जदयू की टिकट पर बीमा भारती ने ही जीत दर्ज की थी। पार्टी बदलने के बाद उन्होंने विधायकी से इस्तीफा दिया था, जिससे यह सीट खाली हुई थी। बीमा भारती को राजद ने पूर्णिया लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का टिकट थमाया लेकिन बीमा भारती की इस चुनाव में करारी हार हो गयी थी। पूर्णिया सीट से निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव सांसद बने और जदयू उम्मीदवार सह पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा दूसरे नंबर पर रहे। बीमा भारती तीसरे नंबर पर रही थीं।

          कौन हैं शंकर सिंह

          शंकर सिंह पूर्व में लोजपा के नेता रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2005 में लोजपा के टिकट पर रूपौली में जीत भी दर्ज की थी और विधायक बने थे। शंकर सिंह इस दौरान कुछ ही दिनों तक विधायक रह सके। वर्ष 2010, 2015 और 2020 के चुनाव में शंकर सिंह दूसरे नंबर पर रहे। इस उपचुनाव में जब राजग में यह सीट जदयू के पास गयी तो शंकर सिंह ने चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) से इस्तीफा दे दिया और निर्दलीय उम्मीदवार बनकर मैदान में उतरे।

          रुपौली उपचुनाव में एनडीए उम्मीदवार की हार चिंता का विषय: उपेंद्र कुशवाहा

          पूर्णिया जिले के रूपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह की जीत के बाद बिहार में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। जदयू उम्मीदवार कालाधार मंडल और राजद उम्मीदवार बीमा भारती की हार के बाद एनडीए के घटक दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने चुनाव के नतीजे पर कहा कि एनडीए उम्मीदवार की हार चिंता का विषय है।

          उपेंद्र कुशवाहा ने एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा कि पूर्णिया के रूपौली विधानसभा क्षेत्र उप चुनाव में जदयू उम्मीदवार की हार एनडीए के लिए माथे पर शिकन पैदा करने वाली है। कुशवाहा ने इस पोस्ट में राजद को भी निशाने पर लेते हुए लिखा कि संतोष इस बात का है कि जनता राज्य में 2005 के पहले की स्थिति के जिम्मेदार पार्टी को बख्शने को अभी भी तैयार नहीं है। उप चुनाव का यह साफ संदेश है।

          रुपौली उपचुनाव में बीमा भारती की हार के लिए तेजस्वी जिम्मेदार : पप्पू यादव

          पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने रुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव में राजद प्रत्याशी बीमा भारती को मिली हार के लिए तेजस्वी यादव काे जिम्मेदार ठहराया है। पप्पू यादव ने शनिवार काे कहा कि वह राजद की तरह काम करते हैं। प्रचार के अंतिम दिन गए और पिकनिक मनाकर चले आए। राजद का सपोर्ट जैसा बीमा भारती काे मिलना चाहिए था वैसा नहीं मिला।

          पप्पू यादव ने जदयू प्रत्याशी की हार के लिए नीतीश कुमार को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि 20 सालों में नीतीश कुमार ने रुपौली के लिए काम नहीं किया। उन्हाेंने कहा कि जनता का माेह नीतीश कुमार एवं तेजस्वी दाेनाें से भंग हाे चुका है। रुपाैली में दाेनाें की हार इस बात काे साबित करती है।इस बीच कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जाे निश्चित तौर यहां विकल्प बन सकती है। इसलिए मैं कांग्रेस को सचेत कर रहा हूं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          independent jdu Nitish Kumar rjd Rupauli Assembly by-election
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          दरभंगा में कोसी नदी में पलटी नाव 11 सवारों में 7 सुरक्षित, 4 लापता

          June 10, 2026

          पिपरा में अकेली वृद्धा की गला दबाकर हत्या, जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

          June 9, 2026

          सरायगढ़ में बड़ा हादसा टला, नदी में पलटी नाव 15 लोगों की जान बची

          June 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          दरभंगा में कोसी नदी में पलटी नाव 11 सवारों में 7 सुरक्षित, 4 लापता

          पिपरा में अकेली वृद्धा की गला दबाकर हत्या, जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

          सरायगढ़ में बड़ा हादसा टला, नदी में पलटी नाव 15 लोगों की जान बची

          सीतामढ़ी में तूफान का कहर: कच्चे घर पर गिरा पीपल का पेड़, पांच की जान गई

          बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.