Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 25 July 2026 || 00:25
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Patna: जॉर्डन में फंसे बिहार के पांच मजदूरों ने वीडियो बनाकर केंद्र और सरकार से लगाई वतन वापसी की गुहार
          Headline

          Patna: जॉर्डन में फंसे बिहार के पांच मजदूरों ने वीडियो बनाकर केंद्र और सरकार से लगाई वतन वापसी की गुहार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 5, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Patna:  सीतामढ़ी जिले के रहने वाले पांच मजदूर जॉर्डन में फंसे हुए हैं। काम कराने के बाद कंपनी ने सभी को एक पैसा नहीं दिया है। अब सभी भारत लौटना चाहते है। सभी ने केन्द्र और राज्य सरकार से उन्हें जॉर्डन से वापस लाने की गुहार लगाई है। मजदूरों ने जॉर्डन से एक वीडियो भेजा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मजदूर रोते हुए वतन लौटने की इच्छा जता रहा है। मजदूर यह कह रहा है कि हम लोग यहां भूखे मर रहे हैं…कोई पूछने तक नहीं आता है। कंपनी का मालिक भी हाल देखने नहीं आता है। हर रोज रोड पर आकर खड़े हो जाते हैं। ना खाना मिलता है और ना पीने के लिए पानी ही मिलता है। हम लोगों को भारत बुलाने की कोशिश की जाए सर। हाथ जोड़कर विनती कर रहे हैं सरकार हमलोगों की मदद की जाए। घर जाने के लिए तड़प रहे हैं। हमलोगों को यहां कोई देखने वाला नहीं है।

          सीतामढ़ी के बथनाहा गांव का जुनैद बैठा भी जॉर्डन में फंसा हुआ है। वीडियो में वह बता रहा है कि वह जिस कंपनी में काम करता था वह दो महीने से कंपनी बंद है। जितने दिन मैं काम किया है वो पैसा नहीं मिला है। इससे अब मेरी पास खाने तक को पैसे नहीं है। कंपनी वापस इंडिया नहीं भेज रहा है। उसने बताया कि जॉर्डन में 120 भारतीय मजदूर फंसे हुए हैं हम सभी अपने घर जाना चाहते हैं।

          जॉर्डन में यूपी के मजदूर भी है फंसे

          जॉर्डन में फंसे सीतामढ़ी के मजदूरों ने बताया कि दो महीने पहले यहां फैक्टरी बंद हो गयी है, जिसके कारण उन्हें रहने और खाने में दिक्कत हो रही है। वहां की पुलिस उन पर जुल्म ढा रही है और मजदूरों की पिटाई की जा रही है। वह अपने घर भारत लौटना चाहते हैं। जॉर्डन में फंसे मजदूरों में बिहार के अलावा बंगाल, नेपाल और यूपी के मजदूर शामिल हैं। उन लोगों का आरोप है कि भारतीय दूतावास से संपर्क करने पर भी उन्हें कोई सहायता नहीं मिल रही है। उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि उन्हें भारत सकुशल बुला लिया जाये।

          सीतामढ़ी के पांच मजदूर हैं शामिल

          जॉर्डन में सीतामढ़ी के सुप्पी प्रखंड के बभनगामा रामनगर निवासी मोहम्मद कुर्बान जो 16 फरवरी, 2022 को जॉर्डन गया था। राजेश कुमार 28 अगस्त, 2021 को जॉर्डन गया था। राजू कुमार 15 अगस्त, 2023 को जॉर्डन गया था जबकि मोहम्मद जाकिर 30 अक्टूबर, 2019 को और बथनाहा प्रखंड के चौधरी टोला निवासी 28 वर्षीय जुनैद बैठा 28 अगस्त, 2021 को जॉर्डन गया था। सभी ने वीडियो जारी कर सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई है। इनके परिजन भी काफी चिंतित हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Jordan laborer Patna News return home Sitamarhi
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.