Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 09:32
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Patna: बिहार में राजग गठबंधन में सीटों का बंटवारा, 17 सीट भाजपा, 16 सीट जदयू, पांच सीट रामविलास लोजपा, एक सीट उपेंद्र कुशवाहा और एक मांझी को दी गई ,आठ वर्तमान सांसदों का पत्ता साफ, पशुपति पारस को नही मिली जगह
    Headline

    Patna: बिहार में राजग गठबंधन में सीटों का बंटवारा, 17 सीट भाजपा, 16 सीट जदयू, पांच सीट रामविलास लोजपा, एक सीट उपेंद्र कुशवाहा और एक मांझी को दी गई ,आठ वर्तमान सांसदों का पत्ता साफ, पशुपति पारस को नही मिली जगह

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Patna:  राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सीटों का बंटवारा हो गया है। इस बंटवारे में 17 सीट भाजपा, 16 सीट जदयू, पांच सीट रामविलास लोजपा, एक सीट उपेंद्र कुशवाहा और एक मांझी को दी गई है। इस सीट बंटवारे के साथ ही वर्तमान में लोकसभा के आठ सांसदों का टिकट कट गया है।

    सीट बंटवारे में तय फार्मूले के मुताबिक जदयू ने दो सीटिंग सीट छोड़ी है। जदयू के कब्जे वाली दो सीटों गया और काराकाट को उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी को दे दिया गया है। गया से जदयू के विजय कुमार मांझी सांसद है। वहीं, काराकाट में जदयू के महाबली सिंह सांसद हैं। दोनों की सीट राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हम पार्टी को दे दी गयी है। अब काराकाट से उपेंद्र कुशवाहा और गया से हम पार्टी के जीतन राम मांझी चुनाव लड़ेंगे यानि विजय कुमार मांझी और महाबली सिंह उम्मीदवारों के नाम के एलान से पहले ही बेटिकट हो गये हैं।

    उधर, भाजपा ने भी एक सीट छोड़ दी है। भाजपा ने शिवहर सीट जदयू को सौंप दिया है। इस सीट से भाजपा की रमा देवी सांसद हैं। जदयू इस सीट से लवली आनंद को लड़ाने जा रही है। जाहिर है रमा देवी का पत्ता साफ हो गया है। सबसे बुरी स्थिति पशुपति कुमार पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की हुई है। उन्हें एनडीए गठबंधन से बाहर कर दिया गया है।

    हाजीपुर से सांसद पशुपति कुमार पारस, समस्तीपुर से प्रिंस राज, खगड़िया से महबूब अली कैसर, नवादा से चंदन सिंह और वैशाली से वीणा देवी एनडीए के टिकट से बेदखल हो गये हैं। वैसे ये पांचों सांसद चुनाव लड़ने के लिए लगातार जुगत लगा रहे हैं। वीणा देवी और महबूब अली कैसर चिराग पासवान के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं जबकि पशुपति पारस और प्रिंस राज राजद के संपर्क में हैं।

    चिराग पासवान ने पार्टी के नेताओं की बैठक में ऐलान कर दिया है कि उन्हें धोखा देने वाले पांचों सांसदों को किसी सूरत में टिकट नहीं दिया जायेगा। राजद भी पशुपति पारस और प्रिंस राज में कोई रुचि नहीं दिखा रहा है। पारस गुट के चंदन सिंह नवादा से सांसद हैं और बाहुबली सूरजभान के भाई हैं। नवादा सीट भाजपा ने अपने पास रख ली है। भाजपा वहां से राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर को चुनाव लड़ाना चाहती है। जाहिर है फिर चंदन सिंह की एनडीए में कोई गुंजाइश नहीं है।

    उल्लेखनीय है कि ऐसे आठ सांसद हैं, जिनकी इस बार संसद सदस्यता जाती दिख रही है। ये स्थिति तब है जब किसी पार्टी ने उम्मीदवार के नाम का एलान नहीं किया है। भाजपा के कुछ मौजूदा सांसदों का टिकट कटने की चर्चा आम है। ऐसे में ये संख्या और बढ़ सकती है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    bjp jdu nda seat distribution
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.