Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 22 May 2025 || 20:35
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Patna: सीबीआई ने नीट-यूजी पेपर लीक केस में पटना एम्स के तीन मेडिकल छात्रों को हिरासत में लिया
    Headline

    Patna: सीबीआई ने नीट-यूजी पेपर लीक केस में पटना एम्स के तीन मेडिकल छात्रों को हिरासत में लिया

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Patna:  केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) और अंडर ग्रेजुएट (यूजी) पेपर लीक केस में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पटना के तीन मेडिकल छात्रों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उनके मोबाइल फोन और लैपटॉप संघीय एजेंसी ने जब्त कर लिए हैं। वर्ष 2021 बैच के इन छात्रों को बुधवार रात उनके छात्रावास से हिरासत में लिया गया। इसके बाद 14 घंटे तक अज्ञात स्थान पर पूछताछ की गई। संबंधित छात्रों के कमरों को सील कर दिया गया है।

    इससे पहले मंगलवार को पटना और हजारीबाग (झारखंड) से दो प्रमुख आरोपितों पंकज कुमार उर्फ ​​आदित्य और राजू सिंह को पूछताछ के बाद हिरासत में लिया गया था। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि एम्स के छात्रों ने हजारीबाग से प्राप्त प्रश्नों को हल करने में नालंदा के संजीव कुमार सिंह उर्फ ​​लूटन मुखिया के नेतृत्व वाले ‘सॉल्वर गैंग’ के सदस्यों की मदद की थी। झारखंड के बोकारो निवासी पंकज कुमार को 5 मई को आयोजित परीक्षा से पहले हजारीबाग में एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) के ट्रंक से प्रश्नपत्र चुराने के आरोप में पटना में गिरफ्तार किया गया था। पंकज उर्फ ​​आदित्य नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी), जमशेदपुर से 2017 बैच का सिविल इंजीनियर है।

    दूसरे आरोपित राजू सिंह को कटकमदाग थाना अंतर्गत हजारीबाग के रामनगर इलाके में स्थित एक गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया गया। उस पर प्रश्नपत्र लीक करने में पंकज की मदद करने का आरोप है। राजू सिंह पेपर लीक केस में झारखंड के हजारीबाग से गिरफ्तार किया गया चौथा व्यक्ति है। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह गुरुवार को सीबीआई ने बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले मुख्य आरोपितों में से एक राकेश रंजन उर्फ ​​रॉकी को गिरफ्तार किया था। रॉकी पर गिरोह के लिए पटना और रांची से सॉल्वर की व्यवस्था करने का आरोप है। वह संजीव कुमार सिंह उर्फ ​​लूटन मुखिया उर्फ ​​संजीव मुखिया के नेतृत्व वाले गिरोह के सरगना का भरोसेमंद सदस्य बताया जाता है।

    रॉकी की गिरफ्तारी से पहले सीबीआई ने उसके नालंदा स्थित आवास पर छापा मारा था, लेकिन वह नहीं मिला। पिछले सप्ताह शुक्रवार को पटना हाई कोर्ट ने 13 आरोपितों को हिरासत में लेने की अनुमति दी थी, जिन्हें मामला केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंपे जाने से पहले पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब तक सीबीआई ने पेपर लीक मामले में सात राज्यों से 42 लोगों को गिरफ्तार किया है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    AIIMS students CBI NEET-UG paper leak
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रधानमंत्री ने बिहार के थावे और पिरपैंती रेलवे स्टेशन का किया उद्घाटन

    May 22, 2025

    जो सरकार चूहा नहीं मार पा रही है वह, अपराधियों को क्या खाक पकड़ेगी : तेजस्वी यादव

    May 22, 2025

    इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित क्रिकेटर अंडर-19 क्रिकेट टीम में वैभव सूर्यवंशी शामिल, पटना से हुए रवाना

    May 22, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    विशाखापट्टनम से चार धाम यात्रा पर निकली यात्री बस रामगढ़ में हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच गंभीर

    कोडरमा में ऑटो और पिकअप की टक्कर में दो लोगों की मौत, सात गंभीर

    11 जुलाई से शुरू होने वाले देवघर श्रावणी मेला को लेकर मुख्यमंत्री 23 मई को करेंगे उच्चस्तरीय बैठक

    जम्मू-कश्मीर में सीमा की रक्षा करते हुए शहीद संतोष कुमार यादव को दी गई श्रद्धांजलि

    प्रधानमंत्री ने किया झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.