Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 09:32
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»पटना के व्यावसायी गोपाल खेमका की बीती रात अपराधियों ने गोली मारकर किया हत्या
    Headline

    पटना के व्यावसायी गोपाल खेमका की बीती रात अपराधियों ने गोली मारकर किया हत्या

    today post liveBy today post liveJuly 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Patna News:-राजधानी पटना में बीती रात 11.30 बजे व्यवसायी और बांकीपुर क्लब के पूर्व सचिव डॉ गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई।घटना गांधी मैदान थाना क्षेत्र के रामगुलाम चौक के पास उस समय हुई, जब वह बांकीपुर क्लब से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे अपनी गाड़ी से उतरे, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें नजदीक से सिर में गोली मार दी। खून से लथपथ अवस्था में उन्हें मेडिवर्सल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    घटना की जानकारी मिलते ही गांधी मैदान थाना पुलिस, एसएसपी, सिटी एसपी, और अन्य वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। घटना के बाद से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

    राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने व्यवसायी गोपाल खेमका हत्या पर कहा कि राजधानी पटना में पुलिस मुख्यालय की नांक के नींचे इस तरह एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या हो जाती है। लगातार तेजस्वी यादव क्राइम बुलेटिन जारी कर सरकार को आइना दिखा रहे हैं, सवाल पूछ रहे हैं. बिहार में अराजक स्थिति हो चुकी है। इस सरकार की विदाई से ही बिहार की भलाई होगी।

    ये कौन सा राज ? इसे राक्षस राज, महाजंगल राज, अपराधी राज नहीं कहा जाएगा तो और क्या कहा जाएगा?

     प्रवक्ता शक्ति यादव ने कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या पर कहा, “देर रात उद्योगपति गोपाल खेमका को अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया। यह घटना गांधी मैदान के पास हुई, जहां चारों ओर प्रशासन और पुलिस का पहरा रहता है। इस खबर ने पूरे पटना वासियों को झकझोर कर रख दिया। बिहार में गुंडाराज इस कदर फैल गया है कि आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है।

    शक्ति यादव ने कहा कि कुछ वर्ष पहले गोपाल खेमका के पुत्र की भी अपराधियों ने हत्या कर दी थी। बिहार गुंडाराज की चपेट में है। बिहार की सरकार मौत बांट रही है। इससे पहले सीवान में भी तीन लोगों को तलवार से काटकर मार दिया गया।

    पटना सेंट्रल एसपी दीक्षा ने बताया है की सूचना प्राप्त हुई थी, गांधी मैदान थाना क्षेत्र के बनारस होटल के सामने एक अपार्टमेंट के बाहर मशहूर बिजनेसमैन को अपराधियों ने गोली मार दी है। पुलिस जब स्पॉट पर पहुंची है तो वहां खोखा और गोली बरामद की गई है। एफएसएल की टीम भी जांच में जुटी है।

    पुलिस फिलहाल हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। इस पूरे मामले पर टाउन डीएसपी-2 प्रकाश ने बताया, “हम मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जितने भी संभावित सबूत हैं, उन्हें इकट्ठा किया जा रहा है। हालांकि अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है, लेकिन जांच लगातार जारी है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Patna News
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.