Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 14 March 2026 || 22:47
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Patna: सैंड आर्ट बनाकर बिहार में बाबा धीरेंद्र शास्त्री का स्वागत
    Headline

    Patna: सैंड आर्ट बनाकर बिहार में बाबा धीरेंद्र शास्त्री का स्वागत

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 12, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Patna:  बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री के स्वागत में बिहार में छपरा के एक युवक ने धीरेंद्र शास्त्री का सैंड आर्ट बनाकर उनका बिहार में स्वागत किया है। सैंड आर्टिस्ट अशोक कुमार ने सरयु नदी के तट पर सफेद बालू से बाबा की तस्वीर उकेरी है। बालू की इस कलाकृति को ख़ास सराहना मिल रही है। बिहार के लोग इस कलाकृति को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए धीरेंद्र शास्त्री का स्वागत कर रहे हैं। अशोक कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर 4 घंटे की मेहनत के बाद सैंड आर्ट बनाया है।

    सैंड आर्टिस्ट अशोक कुमार की इस तस्वीर को धीरेंद्र शास्त्री के बागेश्वर धाम सरकार के फेसबुक प्रोफाइल से आज शेयर किया गया है, जिससे फोटो की खूब चर्चा हैं। आर्टिस्ट अशोक कुमार ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री का बिहार में पहली बार आगमन हो रहा है, जिसको लेकर स्वागत के रूप में यह तस्वीर बनाई गई है। बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने मेरे सैंड आर्ट को अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से पोस्ट करके इसके महत्व और ज्यादा बढ़ा दिया है।

    उल्लेखनीय है कि बिहार में धीरेंद्र शास्त्री का आगमन 13 मई हो रहा है। वह 13 मई से 17 मई तक पटना के नौबतपुर में हनुमान कथा सुनायेंगे। इसे लेकर बिहार वासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उनके स्वागत में शुक्रवार को पटना में 5100 महिलाओं ने कलश यात्रा भी निकाली।

    बाबा धीरेंद्र शास्त्री के पटना आगमन पर पुलिस मुख्यालय ने जारी किया अलर्ट

    बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री 13 मई यानि शनिवार को राजधानी पटना आ रहे हैं। पटना के नौबतपुर स्थित तरेत पाली मठ में 13 से 17 मई तक धीरेंद्र शास्त्री हनुमत कथा सुनायेंगे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय ने पटना पुलिस को अलर्ट जारी किया है। पुलिस मुख्यालय ने पटना एसएसपी को एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) जारी कर अहम निर्देश दिए गए हैं।

    पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पटना आगमन को लेकर बिहार की राजनीति गर्म है। सत्ता पक्ष उनका विरोध कर रह है तो विपक्ष भाजपा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आगमन के पक्ष में है और उनके स्वागत में होने वाली भव्य तैयारी में जुटी है। इसलिए उनके पटना आगमन को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस अलर्ट को देखते हुए राज्य पुलिस मुख्यालय ने पटना एसएसपी को सुरक्षा के लिए एसओपी जारी किया है।

    एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि धीरेंद्र शास्त्री को पर्याप्त सुरक्षा दी जायेगी। आयोजन स्थल पर भी भीड़ को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बेहतर हो इसको लेकर अयोजनकर्ताओं के साथ पुलिस पदाधिकारियों की बैठक भी हुई है। सुरक्षा घेरे से लेकर आयोजन स्थल और आसपास की भीड़ का आकलन करते हुए पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही साथ ट्रैफिक पुलिस के जवानों की भी तैनाती कर दी गई है। आयोजन के दौरान सीसीटीवी के जरिए सभी गतिविधियों पर नजर रखी जायेगी।

    उल्लेखनीय है कि एक धार्मिक कार्यक्रम के लिए आ रहे हैं बागेश्वर बाबा के इस दौरे ने बिहार के सियासत को गर्म कर दिया है। बिहार सरकार के मंत्री तेजप्रताप यादव पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पटना आगमन का लगातार विरोध कर रहे है। तेज प्रताप यादव ने कुछ दिन पहले बयान देते हुए कहा था कि अगर बागेश्वर बाबा हिंदू मुसलमान भाई को लड़वाने के लिए आ रहे हैं तो मैं उनका विरोध करूंगा, मैं उनका हवाई अड्डे पर घेराव करूंगा।अगर भाईचारे का संदेश देंगे कि हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई हम सब हैं भाई-भाई तो उनकी बिहार में एंट्री हो सकती है।उनके इस बयान के बाद राजद की कई नेताओं ने भी बयान दिया और इस पर भाजपा महा गठबंधन सरकार को घेरने का मौका मिल गया।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    तरेत पाली मठ नौबतपुर पटना न्यूज बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र शास्त्री सैंड आर्टिस्ट
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    लातेहार में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो गिरफ्तार, AK-47 और नकदी बरामद

    March 14, 2026

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jasprit Bumrah को भी पड़ने लगी है मार… पाकिस्तानी सेलेक्टर की बेतुकी बयानबाजी

    Badshah Titri Song Controversy : लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

    Youth Drug Addiction in Jharkhand : विधानसभा में उठा युवाओं में बढ़ती नशे की लत का मुद्दा, विशेष टास्क फोर्स की मांग

    Jharkhand के 155 IAS अफसरों की संपत्ति का खुलासा, कई के पास अलग-अलग राज्यों में जमीन और मकान

    लातेहार में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो गिरफ्तार, AK-47 और नकदी बरामद

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.