Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 21:47
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Patna: नीतीश मंत्रिमंडल की बैठक में पीएमसीएच में 4315 पदों के सृजन समेत 36 प्रस्तावों को मंजूरी
    Headline

    Patna: नीतीश मंत्रिमंडल की बैठक में पीएमसीएच में 4315 पदों के सृजन समेत 36 प्रस्तावों को मंजूरी

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Patna:  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 36 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में पीएमसीएच में राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली के मानकों के अनुरूप 4315 नए पद सृजित किए गए हैं। इसके साथ स्वास्थ्य और परिवहन विभाग में नौकरी देने का फैसला लिया है।

    कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने बताया कि खान एवं भूतत्व विभाग में चार पदों का सृजन किया गया है। दो पद अपर निदेशक और दो पद उप निदेशक खनिज के लिए सृजन करने की मंजूरी मिली है। अपर निदेशक खनिज विकास के लिए एक पद एवं उप निदेशक खनिज विभाग के लिए एक पद की प्रतिनियुक्ति के आधार पर नियुक्त किए जाने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में पास किया गया है। इसके साथ उद्योग विभाग की ओर से हस्तकरघा एवं रेशम निदेशालय के अंतर्गत आने वाले 610 पदों को समाप्त कर दिया गया है‌। इसके अलावा राजपत्रित 20 नए पद एवं अराजपत्रित 116 नए पद यानी कुल 136 नए पदों के सृजन की स्वीकृति आज कैबिनेट में मिली है।

    दूसरी ओर बिहार सरकार ने उद्योग नीति में बदलाव किया है। बिहार की कंपनी को अब टेंडर मिलेगा। कंपनी को बिहार में जीएसटी रजिस्टर्ड होना चाहिए। एल वन अधिक दर रहने वाली कंपनी को टेंडर दिया जाएगा । एक साल पुरानी जो कंपनी होगी उसको भी लाभ मिलेगा। अभी बिहार के बाहर की जो कंपनियां उन्हें ज्यादा टेंडर मिल रहा है। स्वास्थ्य और परिवहन विभाग में नई नौकरियां देने की बात कही गई। बिहार अवर सांख्यिकी संवर्ग संशोधन नियमावली 2024 को स्वीकृति मिल गई है। खनन विभाग में नियुक्तियां होंगी। मुख्यालय स्तर पर अपर निदेशक (खनिज विकास) और उप निदेशक (खनिज विकास) के एक-एक पद पर नियुक्ति की जाएगी। बालू की अवैध ढुलाई और खनन की जानकारी देने वालों को इनाम दिया जाएगा। पाटलिपुत्र खेल परिसर कंकड़बाग के पास 1.6 एकड़ जमीन आवास बोर्ड ने खेल विभाग को दी है। इसके लिए 48 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

    बिहार कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता की भर्ती, प्रोन्नति और सेवा शर्त के लिए नया नियम बनेगा। बिहार कर्मचारी राज्य बीमा योजना महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती, प्रोन्नति एवं सेवा शर्त संवर्ग संशोधन नियमावली 2024 को मंजूरी मिल गई है। सड़क हादसे कम करने के लिए गाड़ियों की स्पीड लिमिट तय होगी। इसके लिए परिवहन विभाग को अधिकृत किया गया है। एक कमेटी भी बनाई जाएगी जो स्पीड लिमिट तय करेगी। पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान (पटना जू) में पहले की तरह टॉय ट्रेन चलेगी।

    अवैध तरीके से बालू खनन पर सरकार ने इसे रोकने के लिए पहल की है। अवैध तरीके से बालू खनन करने वाले के बारे में सूचना देने वालों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा।कैबिनेट में इसकी मंजूरी मिली है। सूचना देने वाले का नाम और पता गुप्त रखा जाएगा। ट्रक से अवैध खनन होने की सूचना पर दस हजार और ट्रैक्टर से अवैध खनन कर बालू ले जाने वाले की सूचना देने वाले को पांच हजार नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Chief Minister Nitish Kumar Nitish cabinet PMCH
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026

    रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.