East Champaran News:- बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोटवा प्रखंड के राजापुर स्थित एनएच-27 पर जयपुर से सीतामढ़ी होते हुए कटिहार जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में करीब 50 यात्री सवार थे। अचानक जोरदार आवाज के साथ बस सड़क किनारे पलट गई। पल भर में यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और भगदड़ जैसे हालात बन गए। ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही सदर एसडीओ, सदर डीएसपी और कोटवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। जेसीबी की मदद से बस को सीधा कर अंदर फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जबकि गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर किया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बस काफी तेज रफ्तार में थी। अचानक असंतुलित होकर पलट गई। घायलों ने भी आरोप लगाया कि ड्राइवर लगातार तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था। हादसे की सही वजह का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।
हादसे के बाद एनएच-27 पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने बस को सड़क से हटाने और आवागमन बहाल कराने के लिए मशक्कत की। देर शाम तक यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि घायलों का हरसंभव इलाज कराया जा रहा है। साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि सफर के दौरान ड्राइवर से तेज रफ्तार और लापरवाही नहीं क। _रने देने की सलाह दी जाए।

