Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 April 2026 || 17:31
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Nalanda: बिहारशरीफ दंगे के मास्टर माइंड पप्पू मियां सहित 8 ने किया सरेंडर
          Headline

          Nalanda: बिहारशरीफ दंगे के मास्टर माइंड पप्पू मियां सहित 8 ने किया सरेंडर

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 8, 2023No Comments5 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Nalanda:  रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसा के बाद नालंदा जिले के बिहारशरीफ में लोगों की जिंदगी वापस पटरी पर लौटने लगी है। इसी बीच हिंसा के आरोपितों के खिलाफ  कुर्की की प्रक्रिया शुरु होते ही 8 आरोपियों ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है।  गौरतलब हो कि कोर्ट के आदेश पर नालंदा पुलिस ने शुक्रवार को 11 आरोपितों के घर इश्तेहार चिपकाया था। इश्तेहार चिपकाने के बावजूद पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं होने के बाद 9 आरोपितों के घरों की कुर्की की प्रक्रिया पुलिस ने शनिवार को शुरू की थी। कुर्की की कार्रवाई शुरू होने के बाद बजरंग दल के जिला संयोजक कुंदन कुमार,पप्पू मियां समेत 8 आरोपितों ने आज पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पप्पू मियां से पुलिस की पूछताछ जारी है साथी थाना पुलिस फारबिसगंज से उनके लिंक को भी खंगालने में जुटी है।

          उल्लेखनीय है कि नालंदा के बिहारशरीफ में रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसा हुई थी।जिसके कारण विधि व्यवस्था के साथ पूरे देश में बिहार की नकारात्मक छवि बनी थी।रोहतास सहित नालंदा एवं अन्य स्थानों पर हुए हिंसा को पुलिस महानिदेशक आर एस भट्टी ने गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की शिनाख्त कर कार्रवाई का आदेश दिया था।जिसके आलोक में ताबड़तोड छापेमारी के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी और आत्म समर्पण के लिए कुर्की जब्ती जैसे कठोर कार्य पुलिस के द्वारा की जा रही है।इसी के आलोक में नालंदा हिंसा के आठवें आरोपी पप्पू मियां ने फारबिसगंज थाना में पुलिस की दबिश के कारण सरेंडर किया है। थाना में सरेंडर करने बाद उससे पूछताछ जारी है। नालंदा हिंसा में नौ दोषियों को चिह्नित किया गया था और सभी फरार थे। पप्पू मियां के सरेंडर करने से पहले सात आरोपी सरेंडर कर चुके थे। अब आठवें आरोपी ने भी सरेंडर कर दिया है.।अब सिर्फ एक आरोपी बचा हुआ है।

          रामनवमी के दौरान निकाली गई शोभा यात्रा पर एक पक्ष के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया था, जिसके बाद हालात इतने बिगड़ गए कि जिला प्रशासन को धारा 144 लागू करना पड़ गया। हिंसा मामले में पुलिस ने तीन थानों में 15 केस दर्ज किए हैं। अब तक 132 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने अब तक 19 लोगों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की है जबकि कुछ और लोगों को रिमांड पर लिए जाने की बात कही जा रही है। इस मामले में सीजेएम ने नालंदा एसपी से हिंसा का फुटेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

          सासाराम में आठवें दिन इंटरनेट सेवा बहाल, सोशल मीडिया पर रहेगी प्रशासन नजर

          रोहतास जिले के सासाराम में रामनवमी के जुलूस के दौरान हुई हिंसा की घटनाओं को लेकर 31 मार्च से बंद इंटरनेट सेवा को बहाल कर दिया गया है। जिले में शनिवार सुबह से इंटरनेट सेवा की सुविधा लोगों को मिलने लगी है। 9 दिनों से इंटरनेट सेवा बंद रहने से जिलों के लाखों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी लेकिन अब लोगों ने राहत की सांस ली है और इंटरनेट से जुडी कई सेवाओं के लिए अब वे परेशानी से मुक्त हो गए हैं। रमजान के अवसर होने वाली ऑनलाइन शॉपिग सहित रोजमर्रा की जरूरतों के लिए इंटरनेट की सेवाएं शुरू होने से लोगों की कई प्रकार की खरीददारी आसान हो गई है। वहीं इंटरनेट शुरू होने से ऑनलाइन पढ़ाई करने वालों को भी बड़ी राहत मिली है। हालांकि इंटरनेट सेवा शुरू होने के बाद प्रशासन और ज्यादा मुस्तैद है। सोशल मीडिया पर खास कर ध्यान रखा जा रहा है। इसके पहले सासाराम में हुई हिंसा और उपद्रव की घटनाओं के बाद जिला प्रशासन के आदेश से इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। इस वजह से आम लोगों के साथ ही विद्यार्थियों को भारी मुसीबत झेलनी पड़ी थी।

          जिलाधिकारी धमेंद्र कुमार ने कहा है कि धार्मिक भावनाओं को भडकाने वाली और आपत्तिजनक पोस्ट पर नजर रखी जायेगी। ऐसा करने वाले पर एफआईआर दर्ज की जायेगी और जरूर पड़ने पर गिरफ्तार भी किया जायेगा। इंटरनेट का प्रयोग सकारात्मक रूप में करेंगे। इसके लिए अलग से टीम का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला में अब स्थिति सामान्य है। फिर भी प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

          बताया जा रहा है कि अधिकांश बाजारों में अब आम दिनों की भांति दुकानें खुलने लगी है। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग खरीददारी के लिए सासाराम आने लगे हैं। सड़कों पर चहल पहल भी फिर से सामान्य होने लगा है। हालांकि पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम अभी भी जारी हैं। संवेदनशील इलाकों पर नजर रखी जा रही है। सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए दोनों समुदायों के लोगों ने कल एक अच्छी पहल की।जुम्मे की नमाज के बाद हिंदू लोगों की ओर से मुस्लिमों को गुलाब भेंट किया गया। इस दौरान मुस्लिम भाई भाव विभोर हो गये।

          उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व रामनवमी के दौरान उपद्रव की घटनाएं देखने को मिली थी। इस वजह से सासाराम में पुलिस ने उपद्रवियों से निपटने के लिए विशेष इंतजाम किया था। व्यापक स्तर पर फ्लैग मार्च किया गया। राज्य एक डीजीपी आरएस भट्टी ने भी सासाराम का दौरा किया और जमीनी स्थिति को जाना। सासाराम के कई स्थानों को चिन्हित कर वहां खास नजर रखी गयी। नौ दिनों बाद आज वहां की स्थिति पूरी तरह समान्य हो पायी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          इंटरनेट कुर्की दंगा नालंदा न्यूज रामनवमी सरेंडर हिंसा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रजरप्पा मंदिर का होगा भव्य पुनर्विकास, बनेंगे नए घाट और प्रवेश द्वार

          April 25, 2026

          गोइलकेरा में पूर्व नक्सली की बेरहमी से ह/त्या, गांव में दहशत

          April 25, 2026

          भागलपुर में 16 वर्षीय केशव लापता, 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली,बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा परिवार, एसएसपी से लगाई गुहार

          April 25, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रजरप्पा मंदिर का होगा भव्य पुनर्विकास, बनेंगे नए घाट और प्रवेश द्वार

          गोइलकेरा में पूर्व नक्सली की बेरहमी से ह/त्या, गांव में दहशत

          सरायकेला में जंगली हाथी के हमले से मां-बेटी की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

          भागलपुर में 16 वर्षीय केशव लापता, 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली,बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा परिवार, एसएसपी से लगाई गुहार

          सीएम सम्राट चौधरी का पुनौरा धाम दौरा, 2028 तक मंदिर निर्माण पूरा करने का निर्देश, मां सीता मेडिकल कॉलेज’ बनेगा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.