Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 07:51
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ramgarh: कोहिनूर ज्वेलर्स से दिनदहाड़े हुई लूट की घटना के बाद दहशत
    Headline

    Ramgarh: कोहिनूर ज्वेलर्स से दिनदहाड़े हुई लूट की घटना के बाद दहशत

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 8, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ramgarh:  थाना चौक के समीप कोहिनूर ज्वेलर्स दुकान में सोमवार को नकाबपोश अपराधी हथियार के साथ दुकान में घुसे और चंद मिनटों में ही लाखों रुपए के जेवर और कैश लूटकर चलते बने।  जेवर दुकान के मालिक के अनुसार लगभग 15 लाख से अधिक की संपत्ति की लूट चार नकाबपोश अपराधियों ने कर ली हलांकि जांच के दौरान यह बात सामने आयी है कि वहां महज 50 से 60 हजार की संपत्ति की लूट हुई है। पुलिस इसकी सच्चाई का पता लगा रही है।

    कोहिनूर ज्वेलर्स के मालिक हार्दिक वडेरा ने बताया कि चार नकाबपोश अपराधियों ने उनकी दुकान पर धावा बोला था। दो अपराधी हेलमेट पहनकर दुकान के अंदर घुसे थे और दो अपराधियों ने मास्क पहना हुआ था। अपराधियों ने घुसते ही अपना रिवाल्वर निकाल लिया और कर्मचारियों को धमकाना शुरू कर दिया। उनमें से एक अपराधी दुकान मालिक की कुर्सी की तरफ से अंदर घुसा और उसने लगभग 15 लाख रुपये के जेवर और नगदी लूट कर ली। इसके बाद अपराधी वहां से भाग निकले।

    रामगढ़ थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि अपराधी महज 50 से 60 हजार तक की चांदी लूट कर ले जाने में सफल हुए हैं। उन्होंने बताया कि दुकान के एक कर्मचारी आकाश कुमार सिंह ने कैमरा के सामने जो बयान दिया है उससे स्पष्ट हो रहा है कि दुकान मालिक के द्वारा झूठ बोला जा रहा है। आकाश कई महीनों से उस दुकान में बतौर कर्मचारी काम कर रहा था। उसने यह बताया कि अपराधी जब दुकान में घुसे तो उन लोगों ने सिर्फ चांदी के जेवर को ही अपना निशाना बनाया, जिसकी कीमत 50 से 60 हजार तक की हो सकती है ।

    कोहिनूर ज्वेलर्स में डकैती की घटना का आभूषण व्यवसाई संघ ने कड़ी निंदा की है। इस घटना से आभूषण व्यवसायी में काफी रोष है। संघ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने कहा कि वारदात के बाद सभी व्यवसाय दहशत में हैं। इस प्रकरण में रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने अपना आक्रोश जिला पुलिस प्रशासन के खिलाफ जताया है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटों के अंदर घटना का उद्भेदन नहीं किया गया तो रामगढ़ बंद का आह्वान किया जाएगा।

    कोहिनूर ज्वेलर्स दुकान शहर के सबसे बड़े होटल शिवम इन के ग्राउंड फ्लोर पर स्थापित है। इस स्थान पर सबसे अधिक ग्राहकों की भीड़ रहती है। क्योंकि होटल, बाइक शोरूम और कई अन्य बड़ी दुकानें है। इतनी सघन आबादी वाले इलाके में हथियारबंद अपराधियों का यह तांडव लोगों को सकते में डाल दिया है। रामगढ़ एसपी पीयूष पांडे ने बताया कि अपराधियों की शिनाख्त के लिए छानबीन शुरू कर दी गई है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    अपराधी कोहिनूर ज्वेलर्स रामगढ़ न्यूज लूट
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.